एस० डी० वी० पब्लिक स्कूल में चला साइबर क्राइम जागरूकता अभियान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> एस० डी० वी० पब्लिक स्कूल&comma; नत्थूपुर रोड&comma; कुरथौल&comma; पटना के प्रांगण में साइबर क्राइम से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया&period; कार्यक्रम में थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया और विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक पटना पश्चिम भानु प्रताप सिंह&comma; पुलिस उपाधीक्षक &lpar;साइबर क्राइम पटना&rpar; नीतीश चंद्रा&comma; परसा बाजार थाना की सब-इंस्पेक्टर ऋतु राज&comma; उपनिदेशक अनिल कुमार तथा क्रियाविधि संचालक बलवंत कुमार उपस्थित रहे&period; सभी अधिकारियों ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को साइबर अपराध से बचाव के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि तेजी से बढ़ती तकनीक और मोबाइल के बढ़ते उपयोग के कारण साइबर अपराध के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं&period; उन्होंने छात्रों को मोबाइल पर आने वाले संदिग्ध कॉल&comma; वीडियो कॉल और भ्रामक संदेशों से सतर्क रहने की सलाह दी&period; साथ ही ऑनलाइन ठगी&comma; फर्जी लिंक&comma; ओटीपी साझा करने और सोशल मीडिया के दुरुपयोग से बचने के उपायों को विस्तार से समझाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने यह भी बताया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो जाता है तो उसे बिना डर के इसकी शिकायत पुलिस या साइबर सेल में अवश्य करनी चाहिए&comma; ताकि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम वर्तमान समय में बेहद आवश्यक हैं&comma; जिससे वे आधुनिक तकनीक का सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ उपयोग कर सकें।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेशनल फ्लैग एडॉप्शन डे पर अधिकारियों को भेंट किया तिरंगा प्रतीक चिन्ह

एनएमसीएच में आत्महत्या की रोकथाम, प्रबंधन और मेडिको-लीगल पहलुओं पर सीएमई का आयोजन

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन