नई दिल्ली भ्रमण के दौरान मंत्री संजय कुमार ने निवेशक से की मुलाकात, बिहार में निवेश के लिए किया आमंत्रित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नई दिल्ली&sol;पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> गन्ना उद्योग मंत्री श्री संजय कुमार ने अपने नई दिल्ली भ्रमण के दौरान लश वैली नेचुरल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक एवं निवेशक श्री कुंजन अरोरा से मुलाकात की। इस दौरान बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों के विस्तार एवं निवेश की संभावनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मंत्री श्री संजय कुमार ने बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों में उपलब्ध निवेश अवसरों एवं राज्य सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि बिहार में गन्ना उत्पादन की व्यापक संभावनाओं को देखते हुए गन्ना आधारित उद्योगों में निवेश से किसानों को बेहतर बाजार&comma; गन्ने के मूल्यवर्धन&comma; रोजगार एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>माननीय मंत्री ने श्री कुंजन अरोरा को बिहार आने तथा राज्य में गन्ना आधारित उद्योगों में निवेश की संभावनाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को आवश्यक सहयोग एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री कुंजन अरोरा ने बिहार में गन्ना आधारित उद्योगों एवं निवेश की संभावनाओं में रुचि व्यक्त की तथा राज्य में उपलब्ध अवसरों का अध्ययन करने के लिए बिहार का दौरा करने में रुचि दिखाई। यह मुलाकात बिहार में निवेश आकर्षित करने&comma; गन्ना आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बाइक चोरी मामले में पांच आरोपियों के घर चस्पा हुआ इश्तेहार, एक महिला गिरफ्तार!

फुलकाहा में SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 920 बोतल नेपाली शराब बरामद; एक गिरफ्तार!

जहानाबाद में ‘सहयोग शिविर’ का आयोजन, डीएम-एसपी ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं