विकास योजनाओं में बिचौलियागिरी बर्दाश्त नहीं : नवीन प्रसाद श्रीवास्तव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon; भरगामा प्रखंड कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष नवीन प्रसाद श्रीवास्तव तथा संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी शशि भूषण सुमन ने किया। समिति के अध्यक्ष नवीन प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि प्रखंड अंतर्गत संचालित सभी विभागों की समीक्षा 20 सूत्री समिति की बैठक में की जाती है। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक सुनिश्चित कराना है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों को निर्देशित किया कि सदस्यों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर आगामी बैठक से पहले आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। कहा कि किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार&comma; लापरवाही या गड़बड़ी पायी गयी तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कठोर विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि विकास योजानाओं में बिचौलियागिरी व अनियमितता को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। वहीं उपाध्यक्ष नित्यानंद मेहता ने अंचल&comma;कृषि व स्वास्थ्य कार्यालय सहित अन्य विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रखंड अधीन अधिकतर वार्ड में बंद पड़े पीएचईडी नलों का 15 दिन के अंदर सर्वे करने&comma;स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई&comma;पर्याप्त मात्रा में डॉक्टर की प्रतिनियुक्ति&comma;मरीज के जरुरत अनुसार दवाई उपलब्ध कराने&comma;जगह-जगह के जर्जर विद्युत तार को बदल कर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने&comma;का भी मुद्दा उठाया गया। वहीं बिना चहारदीवारी के विद्यालयों में चाहरदीवारी का निर्माण कर विद्यालय की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करवाने&comma;आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषाहार वितरण सुनिश्चित किए जाने सहित मनरेगा से जुड़ा मुद्दा भी उठा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं समिति के सदस्य संजय मिश्र ने कहा कि सुशासन की सरकार में प्रखंड&comma;अंचल समेत तमाम सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होती जा रही है। सरकार द्वारा गरीबों&comma; कमजोरों के उत्थान के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार काफी है। योजनाओं का लाभ लेने वाले गरीब और असहाय लोग सरकारी कार्यालय और बाबुओं का चक्कर काटते रहते हैं। जैसे हीं बिचौलिए को पकड़ते हैं काम हो जाता है। वहीं समिति के सदस्य प्राणेश कुमार मंडल ने बैंकों के शाखा प्रबंधकों से प्रधानमंत्री के अहम विश्वकर्मा योजना के तहत आये-गये ऋण के आवेदन का निष्पादन जल्द से जल्द करने की मांग के साथ लाभुकों की सूची उपलब्ध करवाने की बात कही। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा&comma;जदयू नेता सत्यनारायण यादव&comma;भाजपा नेता अशोक सिंह&comma;संजय मिश्र&comma; नोरेज आलम&comma;प्रिया श्रीवास्तव&comma;दीपक मंडल&comma;कौशल भदौरिया&comma; कुंदन चौधरी&comma;प्रेमलाल दास&comma;नीतू कुमारी&comma;निरशु ऋषिदेव&comma; मिथलेश शर्मा&comma;सीओ निरंजन कुमार मिश्र&comma;आरओ रविराज सिंह&comma;पीओ विनय कुमार&comma;प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी डॉक्टर संतोष कुमार&comma;पशु चिकत्सा पदाधिकारी तपेश्वर प्रसाद&comma; सीडीपीओ राजेश रंजन&comma;विद्युत विभाग के जेई अनुराग कुमार&comma;जीविका के डीपीएम दिगम्बर प्रसाद&comma;कार्यपालक सहायक सौरभ कुमार&comma;यशी कर्ण समेत सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक सहित कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एम्स पटना में विश्व किडनी दिवस 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम, समय पर जांच और अंगदान पर दिया गया जोर

गौरीचक में अवैध देसी शराब के अड्डों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट

एम्स पटना में “स्वास्थ्य सेवा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता” विषय पर इंटरैक्टिव सत्र, अनुसंधान से उपचार तक एआई की भूमिका पर चर्चा