बीच सड़क पर अधेड़ ने तोड़ा दम, गोद में शव लेकर विलखते रहे परिजन!

&NewLine;<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> बांसडीह कस्बे के कठबंधवा क्षेत्र में बीच सड़क पर ही एक व्यक्ति की मौत परिजनों की गोद में हो गयी। इससे सड़क पर ही कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार से सड़क पर भीड़ लग गयी। काफी देर तक घर जाने के लिए कोई वाहन उपलब्ध न होने के कारण परिजन मृतक के शव को गोद में लेकर सड़क किनारे ही बैठे रहे&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संवेदनहीनता इतनी रही कि कोई रिक्शा वाला भी मदद करने को तैयार नहीं था&period; मृतक के भाई के पुत्र पंकज पटेल ने बताया कि ध्रुप नारायण पटेल &lpar;52&rpar; पुत्र स्व&period; महादेव पटेल को रविवार से हल्की खांसी एव बुखार था। कस्बे के ही एक क्लिनिक से दवाई लिए थे। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे उनको अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी।उचित इलाज के लिए पुनः उसी क्लिनिक पर उन्हें ले जाया गया&comma; जहां चिकित्सक ने बताया कि इनका ऑक्सीजन लेवल कम है। तुरन्त ऑक्सीजन की व्यवस्था हो तो जान बच सकती है। वहां से परिजन उचित इलाज के लिये समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जा रहे थे&comma; लेकिन रास्ते में बड़ी बाजार के पास बीच सड़क पर ही ध्रुप नारायण ने दम तोड़ दिया। किसी तरह परिजन शव लेकर घर चले गए।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

चाइल्ड हेल्प लाइन की कस्टडी से गूंगी बच्ची फरार सुपरवाइजर सहित कांस्टेबल पर FIR दर्ज

बलिया डबल मर्डर मामले का पुलिस ने किया खुलासा, पति समेत तीन आरोपी गिरफ्तार!

सैंड आर्टिस्ट ने प्रधानमंत्री को रेत पर कलाकृति उकेरकर 76 वें जन्मदिन की दी बधाई