पवित्र जोड़ा साहिब का उल्लेख, श्रद्धालुओं से पटना साहिब आकर दर्शन करने का किया आह्वान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना साहिब&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में विराजमान पवित्र जोड़ा साहिब का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी के परिवार के पूर्वज दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के सेवादार रहे हैं और उनके परिवार के पास वर्षों से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज एवं माता साहिब कौर जी के पवित्र जोड़ा साहिब सुरक्षित थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रधानमंत्री ने बताया कि श्रद्धालुओं के हित में एक समिति का गठन किया गया&comma; जिसने यह निर्णय लिया कि इस अमूल्य धरोहर को उसी स्थान पर स्थापित किया जाए जहाँ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का प्रकाश हुआ। इसी निर्णय के तहत पवित्र जोड़ा साहिब को तख्त श्री हरिमंदिर जी&comma; पटना साहिब में स्थापित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अपने संबोधन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर के श्रद्धालुओं और प्रवासी भारतीयों से आग्रह किया कि जब भी वे भारत आएँ&comma; तो श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज की पावन जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब अवश्य जाएँ तथा पवित्र जोड़ा साहिब के दर्शन कर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।प्रधानमंत्री के इस उल्लेख पर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जग्जोत सिंह सोही एवं उपाध्यक्ष सरदार गुरुविंदर सिंह ने उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अध्यक्ष सरदार जग्जोत सिंह सोही ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा अंतरराष्ट्रीय मंच से पवित्र जोड़ा साहिब और तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब का उल्लेख करना समस्त सिख संगत के लिए गर्व का विषय है। इससे विश्वभर के श्रद्धालुओं को गुरु महाराज की जन्मस्थली से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी।वहीं उपाध्यक्ष सरदार गुरुविंदर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश पवित्र जोड़ा साहिब की महिमा को विश्वभर तक पहुँचाने वाला है। उन्होंने विश्वास जताया कि इससे देश-विदेश से अधिक संख्या में श्रद्धालु पटना साहिब पहुँचकर इस दुर्लभ धरोहर के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त करेंगे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार ओलंपिक स्टेट गेम्स 2026 को लेकर शेखपुरा जिला हैंडबॉल टीम का चयन

बिहार स्टेट ओलंपिक ट्रायल के लिए मुजफ्फरपुर रवाना हुए शेखपुरा जिला ताइक्वांडो संघ के खिलाड़ी

बिहार ओलंपिक स्टेट गेम्स 2026 को लेकर शेखपुरा जिला हैंडबॉल टीम का चयन