मखदूम साहब मजार पर इलाज को आया महताब हत्याकांड का पुलिस ने 6 दिनों में किया खुलासा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> मखदूम साहब मजार के पास हुए युवक महताब आलम की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 6 दिनों में सफल उद्भेदन कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया है&comma; जिनमें 3 वयस्क अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और 3 नाबालिग किशोरों को निरुद्ध किया गया है। गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि देर रात कब्रिस्तान में महताब के साथ खाने-पीने के दौरान विवाद हो गया था&comma; जिसके बाद ईंट और पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस हत्याकांड के खुलासे की जानकारी पटना स्थित नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ममता कल्याणी ने दी। उन्होंने बताया कि दिनांक 11&period;12&period;2025 को फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के टमटम पड़ाव स्थित कब्रिस्तान के पास से एक युवक का शव बरामद किया गया था। मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के निवासी मोहम्मद महताब आलम के रूप में हुई थी। महताब पहले पूरे परिवार के साथ फुलवारी शरीफ के कचहरी मोहल्ला क्षेत्र में रहता था&comma; जहां उसका ननिहाल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर फुलवारी शरीफ थाना कांड संख्या 2007&sol;25&comma; दिनांक 11&period;12&period;2025&comma; भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के निर्देश पर फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन कर जांच शुरू की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अनुसंधान के क्रम में तकनीकी साक्ष्यों और लगातार छापेमारी के आधार पर सबसे पहले आयुष कुमार उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया गया। उसकी स्वीकारोक्ति के आधार पर 2 अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया&comma; जबकि 3 नाबालिग किशोरों को विधि विरुद्ध पाए जाने पर निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेजा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार अपराधियों में आयुष कुमार उर्फ कल्लू&comma; उम्र 22 वर्ष&comma; पिता संजीव चौधरी&comma; निवासी जोगिया टोला&comma; थाना फुलवारी शरीफ&comma;आलोक कुमार उर्फ गोलू&comma; उम्र 18 वर्ष&comma; पिता छोटू महतो उर्फ राजा महतो&comma; निवासी आदर्शनगर रोड संख्या 2&comma; थाना फुलवारी शरीफ&comma;अक्षय कुमार उर्फ बॉस&comma; पिता सुरेंद्र महतो&comma; निवासी नोनियाटोला वार्ड संख्या 4&comma; टमटम पड़ाव के पास&comma; थाना फुलवारी शरीफ के अलावा निरुद्ध नाबालिग किशोर में सूरज कुमार&comma; उम्र 15 वर्ष&comma; पिता नगीना पासवान&comma; निवासी राष्ट्रीयगंज रामजानकी मंदिर के पीछे&comma; थाना फुलवारी शरीफ&comma; अंकुश कुमार&comma; उम्र 15 वर्ष&comma; पिता दिनेश पासवान&comma; निवासी सतगलिया संगत&comma; थाना फुलवारी शरीफ&comma;मोहम्मद शैफ उर्फ टाइगर&comma; उम्र 14 वर्ष&comma; पिता मोहम्मद शाहिद&comma; निवासी संगी मस्जिद लाल मियां की दरगाह के पास&comma; थाना फुलवारी शरीफ शामिल हैं&period;पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों की भूमिका हत्या की घटना में स्पष्ट रूप से सामने आई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। जानकारी के अनुसार मोहम्मद महताब आलम जहानाबाद जिले का रहने वाला था और वह अपनी मां के साथ इलाज और मन्नत के उद्देश्य से फुलवारी शरीफ के टमटम पड़ाव स्थित मखदूम साहब की मजार पर आया था। बताया गया कि महताब आलम पहले कचहरी मोहल्ला क्षेत्र में अपनी ननिहाल के पास रहता था&comma; लेकिन करीब 2 वर्ष पहले पूरे परिवार के साथ जहानाबाद जाकर बस गया था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मजार पर आने के बाद उसकी यहां के पुराने कुछ साथियों से मुलाकात हुई। इसी दौरान उसने अपनी मां से कहा कि आप घर चली जाइए&comma; वह रात में कहीं रुक जाएगा और सुबह वापस आ जाएगा। अगले दिन सुबह मखदूम साहब मजार के पास पानी भरे एक गड्ढे से महताब आलम का शव बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी&comma; जिसके बाद पुलिस ने गंभीरता से जांच करते हुए पूरे हत्याकांड का खुलासा महज छः दिनों में कर दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में फिर एक्शन, घूस लेते दारोगा गिरफ्तार!

लालू जी के सोंच के साथ राजद को अन्तिम पायदान के लोगों तक पहुंचना होगा और उनके हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना होगा : तेजस्वी यादव

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!