इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की बैठक, विद्यालयों में जूनियर शाखाओं की स्थापना को लेकर चर्चा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटनासिटी&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी&comma; पटना सिटी शाखा द्वारा पटना सिटी के विभिन्न विद्यालयों में जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी की शाखाओं की स्थापना के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पटना सिटी के लगभग आधा दर्जन प्रतिष्ठित विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक का आयोजन इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी प्रांगण में संपन्न हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक का शुभारंभ रेड क्रॉस सोसायटी के प्रतिनिधि डॉ श्रवण कुमार के संबोधन से हुआ। उन्होंने जूनियर रेड क्रॉस के महत्व की चर्चा की तथा इस बात पर अफसोस जाहिर किया कि बिहार को छोड़ कर कई अन्य राज्यों में इसकी स्थिति काफी बेहतर है। डॉ० कुमार ने बैठक में उपस्थित सदस्यों के बीच प्राथमिक उपचार से संबंधित बुनियादी बातों की भी चर्चा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सहभागी विद्यालयों से 50-50 छात्र-छात्राओं को जूनियर रेड क्रॉस का वॉलिंटियर बनाया जाएगा। इन बच्चों को न केवल रेड क्रॉस के किट उपलब्ध कराए जाएंगे बल्कि इनके मध्य प्राथमिक उपचार से संबंधित प्रकाशित सामग्री का भी वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही&comma; इनके बीच इन विषयों से संबद्ध प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया जाएगा जिससे कि इनकी रूचि इन विषयों में बनी रहे। जूनियर रेड क्रॉस की गतिविधियों के संचालन एवं विद्यालयों में परस्पर समन्वय हेतु सोसायटी के सक्रिय सदस्या सरोज जायसवाल को संयोजिका बनाया गया। बैठक में नगर के ज्यादा -से -ज्यादा विद्यालयों को इस अभियान में शामिल करने पर भी बल दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते हुए शाखा चेयरमैन गोविंद कानोडिया ने यह उम्मीद जाहिर की कि जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी की विभिन्न विद्यालयों में स्थापना से छात्र-छात्राओं को भविष्य में एक जिम्मेवार नागरिक बनने में अवश्य ही सहायता मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि बिहार के राज्यपाल -सह-अध्यक्ष&comma; बिहार रेड क्रॉस सोसाइटी के पटना सिटी में आगामी कार्यक्रमों में इन बच्चों का साक्षात्कार कराया जाएगा तथा इस दिशा में उनसे आवश्यक मार्गदर्शन भी प्राप्त किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में विद्यालय प्रतिनिधियों में अलफ्रेड अल्फांसो&comma; अभिषेक पैट्रिक&comma; सरोज जायसवाल&comma; अमरेंद्र कुमार ठाकुर&comma; सच्चिदानंद मिश्र&comma; आशुतोष कुमार&comma; राकेश कुमार&comma; तथा समाजसेवियों में संजय गुप्ता&comma; विजय कुमार सिंह&comma; संजीव कुमार यादव&comma; श्वेता कनोडिया&comma; पप्पू वर्मा&comma;नरेश सुलतानिया आदि ने भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री