खानकाह ए मुजिबिया सालाना उर्स की तैयारी को लेकर बैठक सम्पन्न

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> इस्लाम के प्रवर्तक हजरत पैगम्बर मोहम्मद साहब के यौम ए पैदाईश के मुबारक मौके पर लगने वाला सालाना उर्स की तैयारी को लेकर शनिवार को खानकाह मुजिबिया में एक बैठक हुई। बैठक में खानकाह के प्रबंधक मौलाना मिन्हाजुद्दीन मुजीबी के साथ विधायक गोपाल रविदास नगर परिषद चेयरमैन आफताब आलम समेत अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने उर्स की तैयारियां पर चर्चा की। खानकाह मुजिबिया के सचिव हजरत मिनहाजउद्दीन कादरी ने बताया कि मंगलवार 19 अक्टूबर को सुबह से दोपहर तक महिला जायरीनों को जबकि दोपहर से शाम चार बजे तक पुरूषो को जियारत करायी जायेगी&period; उर्स को लेकर सरकार के स्तर से प्रशासनिक अमला मुस्तैदी से तैनात रहेंगे। नगर परिषद और बिजली विभाग अपने स्तर से चौबीस घंटे&comma; बिजली&comma; पानी समेत अन्य सुविधाओ को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। मेला परिसर और आसपास के सभी प्रमुख -जगह पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बता दें कि यहां देश-विदेश से आये लोग खानकाह मुजिबिया के संस्थापक हजरत सय्यद शाह पीर मोजिबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर चादरपोशी करके अमन चैन की दुआ मांगते हैं। विधायक ने गुरूवार को खानकाह मुजिबिया में सालाना उर्स को लेकर अफसरों को कई निर्देश दिये। आगे उनहोनें नगर परिषद के कार्यपालक मनोज कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि साफ सफाई करने वाले कर्मी को वर्दी मुहैया कराया जाय और जहां भी कचरा दिखाई दे तुरंत उसे उठाकर कचड़े के डब्बे में डाल दे। विधायक ने एसडीओ&comma; वीडीओ समेत अन्य मौजूद अफसरों को कहा कि जायरीन को किसी तरह की परेषानी नहीं हो। मेले में महिला एवं पुरूष पुलिसकर्मी को सादे लिवास में तैनात किया जायेगा&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चेयरमैन ने बताया कि नगर परिषद जायरीनों के लिए स्नानागार&comma; शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था करेगें। बैठक में एसडीओ&comma; डीएसपी&comma; एसएचओ&comma; बीडीओ&comma; चैयरमैन समेत अन्य लोग मौजुद थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 12 जन समस्याएं, समय पर निपटारे का दिया निर्देश

शेखपुरा डीएम शेखर आनंद का सख्त फरमान – 2 सप्ताह में निपटाएं सभी लंबित आवेदन, नहीं तो कार्रवाई

बिहार : 15 अगस्त की तैयारियां शुरू, परेड ग्राउंड में होगा मुख्य समारोह – डीएम शेखपुरा ने दिए निर्देश