चुनावी रंजिश में नौबतपुर में तड़तडाई गोलियां, दो पक्षों में जमकर मारपीट में पांच घायल!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नौबतपुर&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर गोलियां पर कराई इस दौरान हुए मारपीट में 5 लोगों के जख्मी होने की खबर है। पुलिस इलाके में पहुंचकर मामले को शांत कराने में जुटी है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है । घटना के बाद इलाके में दहशत और तनाव का माहौल बना हुआ है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नौबतपुर थाना क्षेत्र के नरेंद्र रामपुर गांव में शनिवार को चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और अंधाधुंध फायरिंग हुई। फायरिंग से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए नौबतपुर रेफरल अस्पताल से उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। जख्मी लोगों में रमाकांत यादव राम प्रवीण यादव बिंदेश्वरी यादव पिंटू कुमार और रोहन कुमार शामिल है। बताया जाता है कि नरेंद्र रामपुर गांव के रामाकांत यादव और उनके पड़ोसी बिंदेश्वरी यादव के बीच हाल के दिनों में संपन्न हुए नवडीहा पंचायत के मतदान करने और ना करने को लेकर विवाद शुरू हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> इसी क्रम में रामाकांत यादव ने अपने गांव के बिंदेश्वरी यादव के घर तक जाने वाले रास्ता को बंद कर उसे रोक दिया। इस घटना को लेकर बिंदेश्वरी यादव आग बबूला हो उठे और अपने परिवार के साथ रामाकांत यादव से विवाद शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला इतना गंभीर हो गया कि दोनों तरफ से पहले जमकर लाठी-डंडे चलने लगे इसी बीच एक पक्ष में फायरिंग शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि फर्ज बयान आने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार