मौलाना अहमद फैसल वली रहमानी चुने गए इमारत शरिया के आठवें अमीर ए शरीयत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon; <&sol;strong>मौलाना अहमद फैसल वली रहमानी शनिवार को बिहार झारखंड उड़ीसा के मुसलमानों की सबसे बड़ी एदारा इमारत ए शरिया के नए और आठवे अमीर ए शरीयत चुने गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और भारी गहमागहमी के बीच इमारत के अल महद भवन में हुए अमीर के चुनाव में सर्वसम्मति नही हो पाने के बाद चुनाव कराया गया जिसमे मौलाना अहमद फैसल वली रहमानी ने पूर्व नाजिम मौलाना अनीसुर्रहमान कासमी को भारी अंतर से हराकर नए अमीर ए शरीयत चुन लिए गए। नए अमीर ए शरीयत मौलाना अहमद फैसल वली रहमानी पूर्व अमीर ए शरीयत मरहूम मौलाना वली रहमानी के बेटे हैं । मौलाना वली रहमानी के निधन के बाद नए अमीर के चुने जाने को लेकर कई दिग्गजों के नाम सामने आने लगे थे जिसके बाद चुनाव का फैसला हुआ। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ईमारत शरिया के अमीर के लिए पहला मौका है जब चुनाव कराने की नौबत आ गयी । इससे पहले आम सहमति से ही अमीर ए शरीयत चुने जाते रहे हैं। बहरहाल मौलाना अहमद फैसल वली रहमानी को 347 और मौलाना अनीसुर्रहमान कासमी को मिले 196 मत मिले । इस चुनाव में पांच उम्मीदवार नए अमीर ए शरीयत के लिए सामने आए थे जिनमें मौलाना सैफुल्लाह रहमानी &comma; मौलाना अहमद फैसल वली रहमानी&comma;मौलाना अनीसुर्रहमान कासमी &comma; नायब अमीर ए शरीयत मौलाना शमशाद रहमानी और मौलाना नजरे तौहीद का नाम था। ग्यारह बजे शुरू हुई सभा मे पहले सर्वसम्मति से नए अमीर के चुनाव का रास्ता अपनाने का प्रयास किया गया लेकिन जब किसी के नाम पर सहमति नही बनी तब चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सबसे पहले मौलाना शमशाद रहमानी और मौलाना नजरे तौहीद ने अपना नाम वापस लिया उसके बाद मौलाना सैफुल्लाह रहमानी ने भी चुनाव में शिरकत करने से इनकार करते हुए चुनावी मैदान से हट गए। इसके बाद मौलाना अनीसुर्रहमान कासमी और मौलाना अहमद फैसल वली रहमानी के बीच मुकाबला की रणनिति तैयार हो गयी। इमारत के अमीर के चुनाव के लिए आए पर्यवेक्षको की मौजूदगी में बक्सा रखा गया। अमीर के चुनाव में वोटिंग करने वाले 851 शूरा के सदस्यों में करीब 543 सदस्य ही उपस्थित हो पाए थे। दोपहर दो बजे से सदस्यों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करना शूरु किया । इसके लिए सदस्यों को पर्ची में अपनी पसंद के अमीर का नाम लिखकर बक्से में डालना था । <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस बीच भारी गहमा गहमी का महौल बना रहा। इसी दौरान कई सदस्य अमीर के चुनाव का बहिष्कार करते हुए बगैर मताधिकार का प्रयोग कर सभा स्थल से बाहर निकल गए। नए अमीर के चुनाव में मत देने का सिलसिला करीब तीन घण्टो तक शाम पांच बजे तक चला। इसके बाद काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके लिए एसएसपी पटना उपेंद्र कुमार शर्मा भी पहुंचे । इससे पहले एसडीएम पटना सदर के नेतृत्व में रैपिड एक्शन फोर्स एवम भारी संख्या में पुलिस के जवानों की तैनाती की गई थी। ईमारत शरिया मुख्यालय और चुनाव स्थल अलमहद भवन के आसपास बैरिकेडिंग भी की गई थी। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शाम करीब छह बजे इमारत-ए-शरिया बिहार&comma; झारखंड व उड़ीसा के नए और आठवें अमीर-ए-शरियत मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी को चुन लिये जाने के एलान के साथ ही उनके समर्थको में खुशी की लहड़ दौड़ गयी। एलान किया गया कि मौलाना अहमद फैसल वली रहमानी ने मौलाना अनीसुर्रहमान कासमी साहब को भारी अंतर से हरा दिया । मौलाना अहमद फैसल वली रहमानी को 347 और मौलाना अनीसुर्रहमान कासमी को मिले 196 सदस्यों का समर्थन मिलने की घोषणा की गई।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

समृद्धि यात्रा के तहत लखीसराय में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केन्द्रीय मंत्री जीतन राम माँझी और मंत्री संतोष सुमन की इफ्तार पार्टी में शिरकत की

गैस सिलेंडर वितरण की स्थिति पर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक, सीमावर्ती जिलों में सघन छापेमारी के निर्देश