मारवाड़ी युवा मंच पटना उमंग शाखा द्वारा भजन संध्या का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> कीर्तन की है रात बाबा&comma; आज थाने आणो है समेत अनेक भजनों से पटना का न्यू बहादुरपुर इलाका भक्तिमय हो उठा। मौका था मारवाड़ी युवा मंच&comma; पटना उमंग शाखा के तत्वावधान में श्री श्याम भवन में आयोजित भव्य &&num;8220&semi;कृपा श्याम की&&num;8221&semi; भजन संध्या का&comma; जिसमें हजारों की संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लिया और भजनों पर श्रद्धा से झूम उठे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर बाबा श्री श्याम का भव्य दरबार सजाया गया&comma; जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। मंच के सदस्यों ने भजन प्रस्तुत कर बाबा को स्मरण किया। संध्या में कोलकाता के प्रसिद्ध भजन गायक विवेक शर्मा&comma; दिल्ली की उर्वशी शर्मा&comma; बैंगलोर के रुपेश शर्मा और सूरजगढ़ धाम के जस्सी सैनी ने अपनी सुमधुर भजन प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर श्री श्याम मंदिर के मुख्य पुजारी राजा लाल नागवान ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से भक्तों की आस्था और विश्वास मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि भजन संध्याएं न केवल आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती हैं&comma; बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी फैलाती हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इससे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस धार्मिक आयोजन का संयोजन युवा रवि अग्रवाल और सह-संयोजन युवा कृष्णा अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव अग्रवाल&comma; विवेक कुमार शर्मा&comma; शुभम शर्मा&comma; कृष्णा अग्रवाल&comma; विशाल शर्मा&comma; अनिमेष माधोगंड़िया&comma; कृष्णा चौधरी&comma; मोहित अग्रवाल&comma; सकते खेमका&comma; प्रतीक चौधरी सहित कई गणमान्य लोगों का योगदान रहा। आयोजन समिति ने भविष्य में भी इसी तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!