मन की बात’ जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम : प्रवीण कुमार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का &OpenCurlyQuote;मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ जनभागीदारी की भावना को भी मजबूत करता है। उक्त बातें भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने भाजपा नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू की अगुवाई में विभिन्न बूथों एवं शक्ति केंद्रों पर &OpenCurlyQuote;मन की बात’ कार्यक्रम की 137वीं कड़ी सुनने के बाद कहीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ संख्या 179-180 पर रेडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। इस दौरान पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह&comma; भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल&comma; नगर उपाध्यक्ष आयुष कुमार&comma; महामंत्री संदीप कुमार&comma; नगर मंत्री विपिन जायसवाल&comma; शुभम राय&comma; बूथ अध्यक्ष अनुपम कुमार&comma; रोहित कुमार&comma; सुधांशु कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने प्रधानमंत्री के संबोधन की प्रमुख बातों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देशवासियों से नशामुक्त भारत के मिशन से जुड़ने की अपील की। साथ ही अगस्त महीने से जुड़े राष्ट्रीय हथकरघा दिवस&comma; स्वतंत्रता दिवस और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने जन्माष्टमी एवं विश्वकर्मा पूजा जैसे आगामी पर्वों का भी उल्लेख करते हुए स्थानीय कामगारों और शिल्पकारों को प्रोत्साहित करने के लिए स्थानीय उत्पाद खरीदने तथा &OpenCurlyQuote;वोकल फॉर लोकल’ को अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भाजपा नेता प्रवीण कुमार एवं नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में वन संरक्षण&comma; स्वच्छता&comma; महिला सशक्तिकरण और भारतीय इतिहास सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संवाद समाज के हर वर्ग को देशहित के कार्यों से जोड़ने और स्थानीय स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाने की प्रेरणा देता है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि &OpenCurlyQuote;मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे उल्लेखनीय कार्यों और आम नागरिकों की उपलब्धियों को देश के सामने रखते हैं&comma; जिससे अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। इस दौरान भारत के इतिहास से संबंधित जानकारी हासिल करने के लिए भारत राज्य वेबसाइट से जुड़ने की अपील का भी उल्लेख किया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेपाल में बाढ़ त्रासदी के बाद सीमावर्ती सुरसर नदी पर प्रशासन की पैनी नजर

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिया संदेश