विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई: हत्या, हत्या के प्रयास और स्नैचिंग सहित कई मामलों के आरोपी गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने हत्या&comma; हत्या का प्रयास और स्नैचिंग जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है&period;यह कार्रवाई फुलवारी शरीफ और जानीपुर थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों को लेकर की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसपी सिटी पश्चिमी भानु प्रताप ने बताया कि फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुई शाहनवाज की हत्या के एक मामले में पुलिस ने खलीलपुरा गांव निवासी मोहम्मद शहबाज खान उर्फ साहेब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है&period; पुलिस के अनुसार आरोपी ने महज 500 रूपये के लिए अपने दोस्त शाहनबाज की चाकू घोंप कर हत्या कर द थी&period;इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इसी थाना क्षेत्र में स्नैचिंग के एक अन्य मामले में पुलिस ने नया टोला निवासी मोहम्मद आर्यन और टमटम पड़ाव निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया है&period;दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं जानीपुर थाना क्षेत्र में हत्या का प्रयास से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में भी पुलिस को सफलता मिली है&period; मुर्गियाचक गांव निवासी चिंटू शर्मा को हत्या के प्रयास के एक मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है&period; इसके अलावा इसी गांव के निवासी मोहम्मद शमीम उर्फ चुन्नु को भी हत्या के प्रयास के एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार