फुलवारी शरीफ और बेऊर में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, वाहनों से लाखों की विदेशी शराब बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> पटना उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम ने पटना के फुलवारी शरीफ और बेऊर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है&period; दोनों जगहों पर कार्रवाई निरीक्षक नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में की गई&period; हालांकि दोनों मामलों में तस्कर मौके से भागने में सफल रहे और किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पहली कार्रवाई 5 मार्च 2026 को करीब 11&period;10 बजे फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के एम्स गोलम्बर के पास की गई&period; मद्य निषेध टीम ने छापेमारी के दौरान एक टाटा टियागो कार &lpar;रजिस्ट्रेशन नंबर JH05WS824&rpar; से 900 पीस टेट्रापैक विदेशी शराब बरामद की&comma; जिस पर &OpenCurlyDoubleQuote;For Sale in UP After Dark” अंकित है&period; जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1&comma;75&comma;000 रुपये बताई गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>छापेमारी के दौरान चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। दूसरी कार्रवाई 8 फरवरी 2026 को दोपहर 12&period;45 बजे बेऊर थाना क्षेत्र के जनक द्वार&comma; हिंद नगर सिपारा में की गई&period; यहां एक ब्रेजा कार &lpar;नंबर BR01FH1381&rpar; से 687 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई&period; कुल बरामद शराब की मात्रा लगभग 156 लीटर बताई गई है&period; जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 1&comma;40&comma;000 रुपये आंकी गई है&period; इस मामले में भी तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। दोनों मामलों को मिलाकर मद्य निषेध विभाग ने कुल 1487 पीस यानी करीब 300 लीटर विदेशी शराब जब्त की है&period; बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत लगभग 3&comma;65&comma;000 रुपये बताई गई है। छापेमारी टीम में मद्य निषेध निरीक्षक नरेन्द्र कुमार के अलावा एएसआई राकेश कुमार सिंह तथा सिपाही मनीष कुमार&comma; विवेक&comma; अमरेश और लालचंद कुमार शामिल थे&period; मद्य निषेध विभाग ने दोनों मामलों में संबंधित थानों में केस दर्ज कर फरार तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

हड़ताल से नहीं लौटने वाले भू-राजस्व पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज : मंत्री

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण