सीमा पर एसएसबी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 121.37 लीटर नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; की आई समवाय फुलकाहा एवं फुलकाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 121&period;37 लीटर नेपाली एवं विदेशी शराब बरामद की। इस दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया&comma; जबकि तस्करी में प्रयुक्त चार मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; 5 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2&colon;15 बजे कोशीकापुर क्षेत्र में सीमा स्तंभ संख्या 187&sol;1 से लगभग 50 मीटर भारतीय सीमा के भीतर विशेष संयुक्त गश्ती अभियान चलाया जा रहा था। गश्ती दल में एसएसबी के हेड कांस्टेबल सचिन कुमार के नेतृत्व में चार जवान तथा फुलकाहा थाना के एसआई शंभू शर्मा एवं एक पुलिसकर्मी शामिल थे। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि देखकर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब और चार मोटरसाइकिल जब्त की। बरामद सामान में दिलवाले ब्रांड की 370 बोतल &lpar;111 लीटर&rpar; नेपाली शराब&comma; मैकडॉवेल नंबर-1 की 9 बोतल &lpar;3&period;375 लीटर&rpar; तथा किंगफिशर बीयर की 14 बोतल &lpar;7 लीटर&rpar; शामिल है। इस प्रकार कुल 121&period;375 लीटर शराब बरामद की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्रवाई के दौरान करण कुमार &lpar;19 वर्ष&rpar;&comma; पिता रविंद्र मंडल&comma; ग्राम अचरा&comma; थाना फुलकाहा&comma; जिला अररिया तथा कृष्ण कुमार &lpar;20 वर्ष&rpar;&comma; पिता सुगानंद साह&comma; ग्राम ठूठी&comma; थाना भीमपुर&comma; जिला सुपौल को गिरफ्तार किया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके अलावा हीरो एचएफ डीलक्स&comma; हीरो स्प्लेंडर प्लस&comma; बजाज एक्ससीडी-125 तथा बजाज प्लेटिना समेत कुल चार मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं। एसएसबी ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपियों एवं जब्त सामान को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए फुलकाहा थाना को सौंप दिया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समवाय प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए एसएसबी के जवान पूरी सतर्कता के साथ लगातार गश्त कर रहे हैं। तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। लगातार हो रही कार्रवाई से तस्करों में भय का माहौल है। वहीं&comma; फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना यातायात पुलिस में पिपिंग सेरेमनी आयोजित, कांस्टेबल से एएसआई बने पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया

नेपाल से तस्करी कर लाए जा रहे 210 किलो विदेशी सेब के साथ तस्कर गिरफ्तार, टेंपो जब्त!

समाजसेवी शिव शंकर उर्फ शिबू बिराजी के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर