अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: दो हाइवा जब्त, चालक दीपक और सुधीर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> खनिज के अवैध खनन और ओवरलोड बालू परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महंगुपुर &lpar;जानीपुर&rpar; में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हाइवा ट्रकों को जब्त कर चालक दीपक कुमार और सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया&period; 21 फरवरी 2026 को सुबह करीब 10&colon;40 बजे औचक निरीक्षण के दौरान संदिग्ध वाहनों को जांच के लिए रोका गया&period; जांच में पाया गया कि दोनों 12 चक्का हाइवा ट्रकों पर अवैध रूप से पीला बालू लदा हुआ था और निर्धारित मानक से अधिक ओवरलोड परिवहन किया जा रहा था।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पहला जब्त वाहन हाइवा &lpar;12 चक्का&rpar; संख्या BR-01GH-XXXX है&comma; जिस पर लगभग सात सौ घनफीट पीला बालू लदा था&period; इस मामले में चालक दीपक कुमार&comma; उम्र 26 वर्ष&comma; पिता अनिल प्रसाद&comma; ग्राम चक किस्तीपुर&comma; थाना धनरूआ&comma; पटना को गिरफ्तार किया गया। दूसरा हाइवा &lpar;12 चक्का&rpar; संख्या BR-01AB-XXXX है&comma; जिस पर लगभग सात सौ से अधिक घनफीट पीला बालू पाया गया&period; इस मामले में चालक सुधीर कुमार&comma; उम्र 26 वर्ष&comma; पिता विनेश्वर प्रसाद यादव&comma; ग्राम जीतन छपरा&comma; थाना रानीतालाब&comma; पटना को गिरफ्तार किया गया&period; दोनों वाहनों को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है। ओवरलोडिंग और अवैध परिवहन के मामले में लाखों रुपये का आर्थिक दंड निर्धारित किया गया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि अवैध बालू परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना सिटी में मुख्यमंत्री ने मंदिरों में टेका मत्था, बिहार की समृद्धि के लिए की प्रार्थना

हीट स्ट्रोक पर एम्स पटना के शोधकर्ताओं का बड़ा वैज्ञानिक खुलासा

रफ्तार पकड़ता बिहार: पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन