दरधा नदी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई : जेसीबी समेत तीन ट्रैक्टर जब्त, चालक-मालिकों पर प्राथमिकी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत कंसारी गांव स्थित दरधा नदी इलाके में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है&period; गौरीचक थाना पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध बालू खनन में इस्तेमाल हो रहे तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है&period; साथ ही एक जेसीबी मशीन को भी मामले में चिन्हित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कंसारी दरधा नदी घाट पर अवैध खनन का खेल पकड़ा गया&period; अधिकारियों ने मौके से तीन ट्रैक्टरों को विधिवत जब्त किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि खनन माफिया रात के अंधेरे में लगातार नदी से अवैध बालू उठाव कर रहे थे और प्रशासनिक कार्रवाई की भनक मिलते ही वाहन लेकर फरार हो जाते थे। थाना अध्यक्ष गौरीचक के अनुसार जेसीबी बैक hoye लोडर चेचिस नंबर HAR3DXS5H035 के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है&period; बताया जाता है कि रात के समय चालक ट्रैक्टर चलाकर थाना तक आया था और उस वाहन पर दो पुलिसकर्मी भी सवार थे&period; हालांकि चालक की पहचान के संबंध में गौरीचक थानाध्यक्ष द्वारा कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है&comma; जिससे मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में लंबे समय से अवैध खनन की शिकायत लगातार जिला प्रशासन&comma; खनन विभाग&comma; संबंधित मंत्री&comma; प्रधान सचिव तथा स्थानीय थाना को दी जा रही थी&period; लोगों का कहना है कि रात-दिन दरधा नदी से अवैध खनन जारी था&comma; लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती रही।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों के अनुसार खनन विभाग की टीम कई बार मौके पर पहुंची&comma; लेकिन अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लग सकी&period; इस अवैध खनन में स्थानीय सफेद पोश नेताओं का संरक्षण और मिलीभगत रहती है कई बार मारपीट गोलीबारी हत्या जैसी घटनाओं से इस बात का खुलासा भी हो चुका है। बताया जाता है कि ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार शिकायत और दबाव बनाए जाने के बाद गौरीचक थाना पुलिस एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया&period; कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में लगे ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया&comma; जबकि कई चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए&period; पुलिस ने वाहन चालकों एवं मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है&period; प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है&period; इलाके में इस कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

लूट कांड का फरार आरोपी छह साल बाद गिरफ्तार, कई दिनों से पुलिस को दे रहा था चकमा

एम्स पटना में अत्याधुनिक आई भी यू एस तकनीक की शुरुआत, जटिल हृदय रोगों के इलाज में मिलेगी नई मजबूती

नगर परिषद विस्तार के बाद कुरकुरी महादलित बस्ती में विकास योजनाओं की शुरुआत