कोरोना के संभावित तीसरी लहर को लेकर महिला मोर्चा ने श्री गुरु गोविंद सिंह हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&colon;<&sol;strong> बिहार महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा लाजवंती झा के नेतृत्व में महिला मंडल ने कोरोना के तीसरी लहर आने की संभावना को देखते हुए पटना साहिब विधानसभा के श्री गुरु गोविंद सिंह हॉस्पिटल का निरीक्षण किया&period; गौरतलब है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को प्रभावित कर सकती है इसी की आशंका से अस्पताल प्रशासन की तैयारी को लेकर महिला मंडल ने प्रसूति विभाग&comma; ऑपरेशन थ्रेटर&comma; बच्चा वार्ड समेत आपातकालीन कक्ष घूम-घूम कर मुआयना किया एवं एक्स-रे रूम में मशीनों की फिटनेस को भी परखा&period; वहीं लाजवंती झा ने बताया कि कोरोना एक भयावह महामारी है&period; हमने कोरोना के पहले और दूसरे लहर में कई अपनों को खोया है इसलिए तीसरी लहर को लेकर सरकार सतर्क है और मुक़म्मल व्यवस्था कर रही है&comma; जिसको लेकर आज हम अपनी टीम मेंबर्स के साथ अस्पताल की व्यवस्था एवं साफ-सफाई को परखा और धरातल पर कार्य होते देखा&period; डॉ&period; बच्चों का चेकअप कर रहे है और उचित रोग का इलाज कर रहे है&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं प्रदेश उपाध्यक्षा सरोज जायसवाल ने कहा कि आज डॉ&period; श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जयंती है और इस उपलक्ष्य पर उनके बलिदानों को हम भूल नहीं सकते&period; अपने जीवन का क्षण-क्षण और शरीर का कण-कण देश को समर्पित कर देने वाले मानवता के सच्चे उपासक&comma; प्रसिद्ध शिक्षाविद&comma; भारतीय जनसंघ के संस्थापक व हमारी प्रेरणा के स्रोत श्रद्धेय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन है&period; आज के दिन महिला मोर्चा की महिला मंडल ने कोरोना पर विजय प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्पित है&period; इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम चंद्रवंशी&comma; कार्यालय मंत्री नीलांजना भट्टाचार्य&comma; कार्यालय मंत्री शशि बलिडहार&comma; इंदिरा गुप्ता&comma; विनोद किसलय&comma; मृत्युंजय&comma; संजय अलबेला आदि सक्रिय थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

हीट स्ट्रोक पर एम्स पटना के शोधकर्ताओं का बड़ा वैज्ञानिक खुलासा

रफ्तार पकड़ता बिहार: पटना में टेक्नोलॉजी सेंटर का हुआ भव्य उद्घाटन

जनगणना 2027 के प्रथम चरण की प्रगति की समीक्षा