महावीर मंदिर परीक्षार्थियों को कल 1000 किलो चने का पिलाएगा ठंडा सतू का शर्बत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना जंक्शन का महावीर मंदिर सेवामूलक कार्यों के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में अब नीट परीक्षा के परीक्षार्थियों को गर्मी से राहत देने के लिए महावीर मंदिर पटना की ओर से 21 जून को सुबह सात बजे से शर्बत पिलाने की व्यवस्था की गई है। वह भी सतू का शर्बत बिल्कुल ठंडा दिया जाएगा। जिससे छात्रों को राहत महसूस हो। इसके लिए मंदिर के बाहर दो काउंटर लगाए गए हैं। वैसे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी मठ-मंदिर से अपील की थी। उसी के तहत महावीर मंदिर भी छात्रों को सतू पिलाने की व्यवस्था की है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल ने कहा कि गर्मी से परीक्षार्थियों को राहत दिलाने की छोटी कोशिश की जा रही है। जिससे परीक्षार्थी एकाग्रचित होकर हॉल में परीक्षा दे सके। 1000 किलो चने की सतू की व्यवस्था रखी गई है। परीक्षार्थी 21 जून सुबह से विभिन्न शहरों से काफी संख्या में पटना जंक्शन पहुंचने लगते हैं। उसी के मद्देनजर करीब 1000 किलो चने की सतू व्यवस्था रखी गई है। सायण कुणाल ने कहा कि इस व्यवस्था से उम्मीद की जा रही है परीक्षार्थियों को थोड़ी राहत मिल जाएगी। ध्यान रहे कि यह परीक्षा तीन मई 2026 को रद्द होने के बाद नीट परीक्षा की नई तिथि 21 जून 2026 को निर्धारित की गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जहानाबाद को मिले नए एसपी, कोटा किरण कुमार ने संभाला पदभार

फेक इनकाउंटर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी माफी कब मांगेंगे : तेजस्वी प्रसाद यादव

शेखपुरा में NEET परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने केंद्रों का लिया जायजा