जहानाबाद को मिले नए एसपी, कोटा किरण कुमार ने संभाला पदभार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जहानाबाद&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिले को नए पुलिस अधीक्षक के रूप में आईपीएस अधिकारी कोटा किरण कुमार मिले हैं। उन्होंने शनिवार को पुलिस अधीक्षक&comma; जहानाबाद के पद का विधिवत एवं औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस कार्यालय परिसर में उन्हें भव्य गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान सुसज्जित पुलिस बल ने उन्हें सम्मानपूर्वक सलामी दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नए पुलिस अधीक्षक के स्वागत में जहानाबाद पुलिस परिवार की ओर से उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया तथा सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं। पदभार ग्रहण के बाद उन्होंने अपनी प्रशासनिक प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि बिहार सरकार के सात संकल्पों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि जहानाबाद पुलिस अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करेगी। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>साथ ही प्रत्येक प्राथमिकी का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा तथा मामलों के त्वरित निष्पादन और सुनवाई पर विशेष जोर दिया जाएगा। एसपी कोटा किरण कुमार ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा&comma; कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए सभी स्तरों पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुखी बनाया जाएगा। नए पुलिस अधीक्षक के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम