महावीर कैंसर संस्थान को मिली बड़ी सहायता : सेंट्रल बैंक अध्यक्ष ने 18.75 लाख का चेक सौंपा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कल्याण कुमार गुरुवार को महावीर कैंसर संस्थान पहुंचे और यहां इलाज से जुड़ी सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने संस्थान की सेवाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलर डॉपलर ईकोकार्डियोग्राफी मशीन के लिए 18&period;75 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्थान को सहायता दी जाती रहेगी&period; श्री कुमार ने यह भी कहा कि पिछले वर्ष संस्थान के संस्थापक आचार्य किशोर कुणाल के आकस्मिक निधन से हम सभी गहरे रूप से दुखी हैं। वे बिहार के बेटे सर्वन कुमार की तरह थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वागत भाषण में संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ&period; एल&period; बी&period; सिंह ने कहा कि यह अस्पताल गरीबों के लिए है और इसे आगे बढ़ाने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि आचार्य किशोर कुणाल की इच्छा थी कि कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए एक अलग अस्पताल बनाया जाए। आज हम महावीर किशोर कुणाल बाल कैंसर अस्पताल के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस निर्माण में सहायता देने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। संस्थान की चिकित्सा निदेशक डॉ&period; मनीषा सिंह ने सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष की इस पहल पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि संस्थान आधुनिक सुविधाओं से पूरी तरह लैस है और यहां ऐसे मरीजों का इलाज किया जाता है जिनके पास आर्थिक संसाधनों की कमी रहती है। गरीब मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। संस्थान में कोई भी मरीज आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित नहीं किया जाता। संस्थान के निदेशक &lpar;प्रशासन&rpar; डॉ&period; बी&period; सन्याल ने भी कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रेडियोथेरेपी विभाग की प्रमुख डॉ&period; विनीता त्रिवेदी&comma; अपर निदेशक संजय कुमार&comma; सेंट्रल बैंक के वरीय पदाधिकारी तथा संस्थान के कई कर्मचारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फुलवारी शरीफ में ‘दी हब’ लाइफ स्टाइल स्टोर का भव्य शुभारंभ, 99 रुपये से शुरू हुआ बेहतरीन कलेक्शन

पहले नाना ने बेची जमीन, अब नाती ने किया दावा

बच्चों के चरित्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका : काज़ी मुहम्मद अंजर आलम कासमी