विश्व कैंसर दिवस पर गरीब मरीजों के लिए महावीर कैंसर संस्थान ने दिया सौगात

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े कैंसर अस्पताल महावीर कैंसर संस्थान में कैंसर की शुरूआती जांच निःशुल्क होगी । इसके लिए इंडियन कैंसर सोसाइटी के साथ संस्थान का करार हुआ है । महावीर मन्दिर न्यास समिति के सचिव आचार्य किशोर कुणाल ने शुक्रवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर इसकी घोषणा की । उन्होंने बताया कि कैंसर के लक्षण दिखने पर महावीर कैंसर संस्थान में 25 हजार रूपये तक की जांच भारतीय कैंसर समिति के सहयोग से निःशुल्क होगी । इस अवसर पर आचार्य किशोर कुणाल ने निःशुल्क कैंसर परामर्श शिविर का उद्घाटन किया । 4 से 10 फरवरी यानी एक सप्ताह तक इस शिविर में महावीर कैंसर संस्थान के विशेषज्ञ चिकित्सक निःशुल्क परामर्श देंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महावीर कैंसर संस्थान में आयोजित समारोह में आचार्य किशोर कुणाल और अस्पताल के वरीय पदाधिकारियों &comma; चिकित्सकों ने 684 मरीजों को कंबल भेंट किया । कार्यक्रम में महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डा ० एल ० बी ० सिंह &comma; निदेशक प्रशासन डा ० बी ० सन्याल &comma; चिकित्सा निदेशक डा ० मनीषा सिंह &comma; आयुष्मान योजना के पदाधिकारी अभिषेक सिंह &comma; मनोज कुमार आदि मौजूद थे । चिकित्सा निदेशक डा ० मनीषा सिंह ने कहा कि किसी तरह की गांठ होने &comma; मासिक धर्म के बाद रक्त श्राव होने &comma; जख्म के ठीक नहीं होने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत कैंसर संबंधित जांच करा लेना चाहिए । चिकित्सा अधीक्षक डा ० एल ० बी ० सिंह ने इस मौके पर बताया कि आयुष्मान भारत योजना को बेहतरीन तरीके से लागू करने के लिए महावीर कैंसर संस्थान को बेस्ट अवार्ड दिया गया है । डा ० एल ० बी ० सिंह ने बताया कि महावीर मन्दिर न्यास द्वारा स्थापित और संचालित 600 बेड के महावीर कैंसर संस्थान में 50 आई&period;सी&period;यू&period; और 11 अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर की सुविधा उपलब्ध है । यहां पड़ोसी राज्यों के अलावा नेपाल और बंगलादेश तक के मरीज कैंसर के इलाज के लिए आते हैं । आज महावीर कैंसर संस्थान गरीब कैंसर मरीजों के लिए आस्था का केन्द्र बन गया है । 1998 में दलाई लामा के हाथों शुभारंभ हुए महावीर कैंसर संस्थान में प्रतिदिन औसतन लगभग 300 मरीजों की कीमोथेरेपी और इतने ही मरीजों की रेडियोथेरेपी की जाती है ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

महावीर कैंसर संस्थान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत