फुलवारी शरीफ-संपतचक में महागठबंधन के बिहार बंद को मिला व्यापक जन समर्थन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> महागठबंधन द्वारा विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के खिलाफ बुलाए गए बिहार बंद को फुलवारी शरीफ व संपतचक क्षेत्रों में व्यापक जन समर्थन मिला है। आमजन की सहभागिता से पूरा इलाका बंद का असर झेलता नजर आया&period;फुलवारी शरीफ से लेकर पटना गया रोड पर आमतौर पर लगने वाला जाम भी बंद के दौरान नदारद रहा&period; बंद के समर्थन में लोगों की सक्रियता और सहयोग के कारण दोपहर तक पूरे इलाके में सन्नाटा छाया रहा&period;बेऊर मोड़&comma; परसा बाजार&comma; जानीपुर&comma; खगौल रोड&comma;परसा बाजार&comma; अनिसाबाद गोलंबर&comma; सिपारा&comma; पुनपुन रोड&comma; रामकृष्ण नगर&comma; जगनपुरा&comma; खेमनी चक और पटना न्यू बाईपास सहित कई इलाकों में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा&period; बंद को देखते हुए आमलोगों ने अपने वाहन घर में ही रखे और व्यापारियों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद रखीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारी शरीफ के शहीद भगत सिंह चौक&comma; थाना गोलंबर समेत प्रमुख स्थानों पर राजद&comma; कांग्रेस&comma; भाकपा &lpar;माले&rpar; ए आई एम आई एम व महागठबंधन के अन्य घटक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया&period; आंदोलनकारी नेताओं ने फुलवारी शरीफ थाना पहुंचकर गिरफ्तारी दी&period; क्षेत्र में अधिकतर दुकानें बंद रहीं&comma; शैक्षणिक संस्थानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ताले लटके रहे और सड़कें वीरान दिखीं&period; फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बंद समर्थकों को समझाया बुझाया और गिरफ्तारी देने को कहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संपतचक के पटना-गया रोड पर बंद समर्थकों ने जनकपुर मोड़ के पास सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया&period;वहीं गौरीचक थाना क्षेत्र के चंडासी के पास राजद कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया&period; उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को जनविरोधी बताते हुए इसका विरोध दर्ज कराया&period; इस दौरान चंदन कुमार&comma; बबलू कुमार&comma; विकास यादव&comma; सोनू यादव&comma; हनी यादव&comma; विवेक यादव&comma; बिहारी आशीष यादव&comma; चंदू समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता सड़क पर डटे रहे&period;गौरीचक थाना के अकलू प्रसाद व अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और आवागमन बहाल किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए