पटना के फुलवारी शरीफ का महादलित छात्र पढ़ेगा अमेरिका में

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon; <&sol;strong>पटना के फुलवारी शरीफ का महादलित छात्र अमेरिका में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जा रहा है। अमेरिका के प्रतिष्ठित ला फ़ायेट कॉलेज ने छात्र को छात्रवृत्ति के रूप में ढाई करोड़ रुपए का अनुदान देने की घोषणा की है। इस घोषणा के बाद पूरे गोनपुरा गांव में खुशी का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार फुलवारीशरीफ में गोनपुरा गांव के 17 वर्षीय महादलित छात्र प्रेम कुमार को अमेरिका के प्रतिष्ठित लाफायेट कॉलेज द्वारा स्नातक की डिग्री हासिल करने के लिए 2&period;5 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति मिली है। प्रेम कुमार के पिता जीतन मांझी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। प्रेम अपनी पांच बहनों में इकलौता भाई है। बातचीत के क्रम में प्रेम कुमार ने बताया कि उसने वर्ष 2020 में शोषित समाधान केंद्र उड़ान टोला दानापुर से मैट्रिक पास किया है और इसी कॉलेज से उसने 2022 में साइंस मैथ पेपर से इंटर की परीक्षा दी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>14 वर्ष की उम्र में प्रेम कुमार ने पटना के जसप्रीत ग्लोबल संस्थान से जुड़कर अपने पढ़ाई को आगे बढ़ाना शुरू किया। इसी क्रम में संस्थान के द्वारा अभी कुछ दिन पूर्व उन्हें यह सूचना मिली की अमेरिका के एक प्रतिष्ठित कॉलेज में उनका सिलेक्शन किया है। प्रेम कुमार अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने मां पिता और गुरुजनों को धन्यवाद दिया। प्रेम कुमार ने बताया कि लगभग 10 वर्ष पूर्व उनकी मां कलावती देवी का देहांत हो गया उसके बाद से बराबर उन्होंने अपने पढ़ाई को ही अपना कैरियर बनाया और आज जिस मुकाम पर प्रेम पहुंच गए हैं वहां पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वर्ष 1826 में स्थापित लाफायेट कॉलेज को लगातार अमेरिका के शीर्ष 25 कॉलेजों में स्थान दिया गया है। इसे अमेरिका के &&num;8220&semi;हिडन आइवी&&num;8221&semi; कॉलेजों की श्रेणी में गिना जाता है। प्रेम भारत में ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाले पहला महादलित छात्र होंगे। प्रेम दुनिया भर के 6 छात्रों में से एक हैं जिन्हें लाफायेट कॉलेज से प्रतिष्ठित &&num;8220&semi;डायर फैलोशिप&&num;8221&semi; प्राप्त होगी। लाफायेट के अनुसार यह फेलोशिप उन चुनिंदा छात्रों को प्रदान की जाती है जिनमें दुनिया की कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान निकालने के लिए आंतरिक प्रेरणा एवं प्रतिबद्धता हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>14 वर्ष की आयु में प्रेम को राष्ट्रीय संगठन डेक्स्टेरिटी ग्लोबल द्वारा पहचाना गया। तब से उन्हें डेक्स्टेरिटी द्वारा निरंतर प्रशिक्षित किया गया है। डेक्सटेरिटी ग्लोबल एक राष्ट्रीय संगठन है जो शैक्षणिक अवसरों और प्रशिक्षण के माध्यम से भारत एवं विश्व के लिए नेतृत्व की अगली पीढ़ी तैयार करने में कार्यरत है। प्रेम ने डेक्सटेरिटी ग्लोबल के नेतृत्व विकास और करियर विकास कार्यक्रमों के तहत कठोर प्रशिक्षण प्राप्त किया। पिछले सप्ताह डेक्सटेरिटी ग्लोबल के संस्थापक व सीईओ और बिहार के प्रसिद्ध सामाजिक उद्यमी शरद सागर ने घोषणा की कि संगठन के करियर डेवलपमेंट प्रोग्राम &&num;8220&semi;डेक्सटेरिटी टू कॉलेज&&num;8221&semi; के छात्रों ने अब विश्व पर सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों से 100 करोड़ से भी अधिक की छात्रवृत्ति प्राप्त की है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रेम बिहार के महादलित मुसहर समुदाय से आते हैं और अपने परिवार से कॉलेज जाने वाले पहले सदस्य होंगे। उनका परिवार गरीबी रेखा से नीचे &lpar;बीपीएल&rpar; श्रेणी में आता है और राशन कार्ड धारक है। वह वर्तमान में शोषित समाधान केंद्र में 12वीं कक्षा के छात्र हैं। लाफायेट कॉलेज में वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग और अंतर्राष्ट्रीय संबंध की पढाई करेंगे। प्रेम को प्राप्त 2&period;5 करोड़ की छात्रवृत्ति लाफायेट कॉलेज में चार वर्षों के लिए उनके पढाई एवं रहने के पूरे खर्च को कहन करेगी। जिसमें ट्यूशन&comma; निवास&comma; किताबें आपूर्ति&comma; स्वास्थ्य बीमा&comma; यात्रा व्यय&comma; इत्यादि शामिल है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया