राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दिल्ली&comma; à¤¸à¥‹à¤¨à¥‚ कुमार &colon; <&sol;strong>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में वर्ष 2026 के लिए 66 जानी-मानी हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इनमें से दो हस्तियों को पद्म विभूषण&comma; छह को पद्म भूषण और 58 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जाने-माने फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र सिंह देओल को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। अभिनेता की पत्नी और लोकसभा सदस्‍य हेमा मालिनी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। वायलिन वादक डॉ&period; एन&period; राजम को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।<br>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी&comma; शतावधानि डॉ&period; आर&period; गणेश&comma; उदय सुरेश कुमार और डॉ&period; कलिपट्टी रामासामी पाईस्वामी को पद्म भूषण से सम्‍मानित किया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिन प्रतिष्ठित हस्तियों को पद्म श्री से सम्मानित किया गया&comma; उनमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर&comma; तागा राम भील&comma; रतिलाल मोहनलाल बोरिसागर&comma; स्वामी ब्रह्मदेव और कुमार बोस शामिल हैं। समारोह के दौरान&comma; उपराष्ट्रपति सी&period;पी&period; राधाकृष्णन&comma; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी&comma; केंद्रीय मंत्री अमित शाह&comma; गजेंद्र सिंह शेखावत और एच&period;डी&period; कुमारस्वामी सहित कई अन्य गण्यमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वर्ष 2026 के लिए&comma; राष्ट्रपति ने 131 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है&comma; जिनमें पाँच पद्म विभूषण&comma; 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। शेष पद्म पुरस्कार विजेताओं को बाद में आयोजित होने वाले समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। ये प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान कला&comma; समाज सेवा&comma; सार्वजनिक मामले&comma; विज्ञान और इंजीनियरिंग&comma; व्यापार और उद्योग&comma; चिकित्सा&comma; साहित्य और शिक्षा&comma; खेल तथा सिविल सेवा के क्षेत्र में उल्‍लेख‍नीय योगदान के लिए प्रदान किए जाते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

स्टेट ताइक्वांडो चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की बैठक संपन्न

सरकार ने कहा- देश में पेट्रोलियम और एलपीजी की आपूर्ति सुचारू, उर्वरकों का भंडार भी पर्याप्त

शेखपुरा पुलिस अब हाईटेक : सभी थाने जुड़ेंगे राष्ट्रीय CCTNS नेटवर्क से