भाजपा प्रदेश कार्यालय में लोकसभा चुनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> 5 मार्च। बिहार भाजपा कार्यालय में आज लोकसभा चुनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में लोकसभा चुनाव के दौरान बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के प्रबंधन के कार्यों की चर्चा की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आज हमारे पास ऐसा चमत्कारिक नेतृत्व है जिससे चुनाव के पहले ही हम अपने विरोधियों पर बढ़त बना चुके हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर नहीं है। भाजपा अपने संकल्प पत्र के जरिए लोगों से जो वादा करती है वह पूरा भी करती है। यही भाजपा का ट्रैक रिकार्ड है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने आंकड़ों के जरिए किए वादों पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा ने नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2014 मे 530 संकल्प लिया था&comma; जिसमे से 529 संकल्पों यानी 99&period;99&percnt; पूरा किया। भाजपा वर्ष 2019 के चुनाव के दौरान 234 संकल्प लिए जिसमे से अभी तक 222 यानी 95&percnt; संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचा दिए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने सनातन विरोधियों पर सियासी निशाना साधते हुए कहा कि हम सभी सनातन के समर्थक किसी भी धर्म&comma; समाज के विरोधी नही हैं&comma; लेकिन जो तुष्टिकरण करेगा उसे हम छोड़ने वाले भी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज तुष्टिकरण की खातिर सनातन धर्म&comma; सनातन गुरुओं और सनातन ग्रंथों का अपमान किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि बिहार पिछले 5 दिनों के अंदर 39 लाख आयुष्मान कार्ड बने। जिन लोगो को 5 किलो अनाज मिल रहा है उन्हे 5 लाख इलाज की भी गारंटी मोदी जी और नीतिश जी दे रहे है। गरीब कल्याण के 125 योजनायें चल रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा चुनाव को लेकर न केवल तैयार है बल्कि कार्यकर्ता उत्साहित भी हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी बड़े नेता 100 किलोमीटर के भीतर 10 कार्यक्रम और सभा करेंगे&comma; जिसकी तैयारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यशाला के दौरान दीवार लेखन के काम को बूथ तक करने तथा 10 मार्च तक लाभार्थी संपर्क अभियान चलाए जाने की बात कही गई। विकसित भारत के लिए भाजपा संकल्प पत्र सुझाव अभियान के तहत 15 मार्च तक मिस्ड काॅल कर या बाॅक्स मे सुझाव के लिए लोगों को प्रेरित करना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हर बूथ पर 370 नये वोटर जोडने के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं को कहा गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस कार्यशाला में बिहार चुनाव सह प्रभारी राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश&comma; क्षेत्रीय सह संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी&comma; संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया&comma; लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक राजेन्द्र गुप्ता&comma; सह संयोजक मिथिलेश तिवारी&comma; संयोजक राजेश कुमार वर्मा और संजय गुप्ता सहित कई लोग उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

श्री राधाकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली गई

पटना-गया रोड पर बालू लदे ट्रकों की लंबी कतार, यातायात व्यवस्था चरमराई

छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप