लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती मनाई

<p><strong>समस्तीपुर&lpar;रमेश शंकर झा&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मारक स्थल पर पुर्व मुख्यमंत्री जन नायक कर्पूरी ठाकुर के 97वीं जयंति हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस। कार्यक्रम के अवसर पर लोजपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय कर्पूरी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके कार्यो को याद किया। लोजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा आहुत आज के जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह मे लोजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर राय व जिला प्रधान महासचिव नीरज भारद्वाज ने कहा कि गुदरी के लाल&comma; पिछड़ो&comma; शोषितों&comma; किसानों व मजदूरों के अवाज कर्पूरी ठाकुर जी ने बिहार ही नहीं देश को दशा एवं दिशा देने का काम किया। कर्पूरी ठाकुर जी युवा अवस्था से ही अत्याचारीयो का विरोध किये थे अग्रेजी हुकुमत का खिलाफत संगठित हो कर किये। देश के आजादी बाद स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी जी शिक्षन कार्य के दौरान गरीब&comma; दलित पिछड़ो की दयनीय स्थिति देख कर द्रवित हो गये&comma; तब उन्होने उपेक्षित समाज को विकास के मुख्य धारा से जोड़ने का संकल्प लिया। कर्पूरी ठाकुर जी सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन कर गरीब&comma; पिछड़ो दलितो वंचित समाज को एतिहासिक अधिकार दिलाने का काम किया। वहीं कर्पूरी ठाकुर समाजिक समरसता के प्रतिक थे। बिहार के मुख्यमंत्री रहते हुये कर्पूरी जी सरकारी व्यस्था का उपयोग केवल जनमानस के भलाई में किया करते थे। कर्पूरी ठाकुर सादा जीवन व उच्च विचार के महापुरुष थे। आज हम युवा संकल्प ले कि इमानदार राजनीतिगय जन जन के अवाज स्वतंत्रता सेनानी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की विचार धारा पर चल कर समाज एवं राष्ट को मजबूत करें। इस जयंती समारोह के अवसर पर जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर राय&comma; नीरज भारद्वाज&comma; उमाशंकर मिश्रा&comma; रिना सहनी&comma; रिता पासवान&comma; मुरारी तिवारी&comma; राजा पासवान&comma; राजकिशोर हजारी&comma; बंटी जयसवाल&comma; मधुबाला सिन्हा&comma; डा० विनोद सिंह&comma; हेमा सिंह&comma; राजेश झा&comma; मायशंकर प्रसाद&comma; राजिव दास&comma; कपलेश्वर पासवान सहित अन्य लोजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान