नन्हे मुन्ने बच्चों ने धरा राधा-कृष्ण का रूप

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> राजधानी में शनिवार को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कार्यक्रमों की धूम रही। खासकर स्कूलों में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया। विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने राधा और कृष्ण की पोशाक पहन कर रासलीला प्रस्तुत की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटनासिटी के कचौड़ी गली स्थित सपलिंग्स स्कूल में हर्षोल्लास के साथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। जिसमे बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा के बाल रूप को धारण कर सभी का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने एक से बढ़कर एक कृष्ण-राधा के गानों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों से कहा की राधा कृष्ण पवित्र प्यार के सूचक है। यह हमारे पूजनीय हैं। हमें भी श्री कृष्ण की तरह हमें अपने माता-पिता व दूसरे रिश्तों का मान सम्मान करना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को और सुदृढ़ करने के निर्देश

पत्नी संग पटना साहिब पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश, गुरु दरबार में लगाई हाजिरी

सेकंड चांस कार्यक्रम के तहत बालिकाओं के लिए मॉक टेस्ट का सफल आयोजन