उत्पाद विभाग के कब्जे में शराब तस्कर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> रविवार के देर रात समय करीब डेढ़ बजे कुंआरी चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग के द्वारा चेकिंग की जा रही थी। उसी क्रम में बाइक पर सवार फारबिसगंज के दो युवकों को उत्पाद विभाग के टीम ने नेपाली शराब के साथ धरदबोचा। दबोचे गए दोनों युवकों के साथ जब्त शराब को लेकर उत्पाद विभाग के टीम अररिया जा रही थी। जाने के क्रम में कुंआरी थाना अंतर्गत धड़ीपार के पास चलती गाड़ी से दोनों युवकों ने छलांग लगा दिया।जिसमे बुरी तरह जख्मी हो गए।मौके पर से ही उत्पाद टीम दोनों जख्मियों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्साकांटा ले गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांचों उपरांत पवन कुमार नामक युवक को मृत घोषित कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक हामिद आलम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया भेजा दिया। जहां उनकी स्थिति बेहतर बताई जा रही है।इस बात की पुष्टि अररिया एसपी अमित रंजन ने की है। एसपी ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल को संरक्षित करवाया गया है और एफएसएल एवं डीआईयू की टीम मौके पर भेजी गई है। मृतक पवन कुमार का पोर्स्टमार्टम नियमानुसार मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराये जाने की बात करते हुए एसपी ने बताया कि सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामपुकार सिंह के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिससे कि घटनाक्रम की सूक्ष्मता से जांच की जा सके। उन्होंने कहा कि घटनाक्रम में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी और कर्मी के विरुद्ध दोषी पाये जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने आमजनों से शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की। उत्पाद विभाग की कार्रवाई में पकड़े गए शराब तस्करों में फारबिसगंज वार्ड संख्या 5 के रहने वाले 17 वर्षीय पवन कुमार पिता -कार्तिक कुमार और दूसरा फारबिसगंज बंगाली टोला का रहने वाला हामिद आलम पिता -सफी आलम है। जिसमें पवन कुमार की मौत हो गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

श्री रामचरितमानस महायज्ञ के नवम दिवस राम राज्याभिषेक का भव्य आयोजन

पटना सिटी में गौ सेवा कार्यक्रम संपन्न, 200 से अधिक गौमाताओं को कराया गया भोग

इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में 12 दिवसीय बीएड कार्यशाला का समापन, शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण की मिली नई दिशा