देश के नए थल सेनाध्यक्ष होंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दिल्ली&comma; à¤¸à¥‹à¤¨à¥‚ कुमार &colon; <&sol;strong>लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ देश के नए थल सेनाध्यक्ष होंगे। वे फिलहाल थलसेना में वाइस चीफ के रूप में कार्यरत हैं। लेफ्टिनेंट जनरल सेठ 30 जून को कार्यभार संभालेंगे। मौजूदा सेनाध्‍यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को अवकाश ग्रहण कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ खड़कवासला की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने दिसंबर-1986 में बख्तरबंद कोर में कमीशन प्राप्त किया था। उन्हें सैन्‍य अभियान&comma; रणनीतिक&comma; क्षमता बढाने और संस्थागत क्षेत्रों में व्यापक अनुभव है। उन्होंने लगभग चार दशकों के अपने विशिष्ट सैन्य करियर में भारतीय सेना की युद्ध क्षमता और दीर्घकालिक परिवर्तन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जनरल सेठ ने विभिन्न परिस्थितियों में प्रत्‍येक स्तर पर कमान संभाली है। उन्‍होंने रेगिस्तानी क्षेत्र में एक बख्तरबंद रेजिमेंट&comma; पश्चिमी मोर्चे में एक बख्तरबंद ब्रिगेड और जम्मू-कश्मीर में एक आतंकवाद-रोधी बल की कमान संभाली है। लेफ्टिनेंट जनरल के रूप में उन्होंने भारतीय सेना की प्रमुख आक्रमण इकाइयों में से एक&comma; सुदर्शन चक्र कोर की कमान संभाली। बाद में उन्होंने दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया&comma; जहां उन्होंने महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सैन्य अभियानों और औपचारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उन्होंने कई महत्वपूर्ण स्टाफ और रणनीतिक पदों पर कार्य किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ ने पेरिस में प्रतिष्ठित कमांड एंड स्टाफ कोर्स में भी भाग लिया है&comma; जो समकालीन सैन्य मामलों के प्रति उनके व्यापक रणनीतिक दृष्टिकोण और समझ को दर्शाता है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

गांधी मैदान थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, चालक फरार

असम के जोरहाट में IAF विमान क्रैश में 5 शहीद, को-पायलट सुरक्षित; लैंडिंग के बाद हुआ हादसा

पक्की दरगाह पीपापुल के पास 165 ग्राम स्मैक और 19 बोतल बीयर के साथ युवक गिरफ्तार!