आईए मिलकर प्रेरित करें बिहार अभियान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon; <&sol;strong>बिहार अभियान द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में प्रतियोगिता परीक्षा आईए मिलकर प्रेरित करें बिहार अभियान अंतर्गत पटना के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान क्रैक जेईई नीट द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में आगामी 27 फरवरी को मेधावी छात्रों के चयन हेतु प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जा रही है जिसमें लगभग सभी जिले से अभी तक करीब दस हजार से अधिक विद्यार्थियों ने अपना पंजीयन कराया है। इस परीक्षा के द्वारा देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु पूरे प्रदेश से कुल 40 उत्कृष्ठ विद्यार्थियों का चयन होना है जिसमें से 20 आईआईटी एवं 20 नीट के लिए होंगे। इंजिनियरिंग हेतु 10वीं एवं मेडिकल हेतु 12वीं की इस वर्ष के वार्षिक परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थी योग्य होंगे। चयनित अभ्यर्थियों की तैयारी अनुभवी एवं प्रतिष्ठित शिक्षकों के मार्गदर्शन में पूर्णतः निःशुल्क होगी। विदित हो की आईए&comma; मिलकर प्रेरित करें बिहार अभियान गत वर्ष बिहार दिवस के उपलक्ष्य में बिहार सरकार के गृह विभाग विशेष सचिव श्रीमान विकास वैभव के मार्गदर्शन में शुरू हुई है&comma; जो शिक्षा&comma; समता एवं उद्यमिता जैसे विकास के आधारभूत स्तंभ पर केंदित है। प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने हेतु फार्म ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों हीं माध्यम में उपलब्ध हैं। ऑनलाइन का लिंक अभियान के सभी अध्याय एफबी पेज पर उपलब्ध है। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 22 फरवरी है। आईए&comma; मिलकर प्रेरित करें बिहार&excl;<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 नामांकन के लिए आवेदन 3 अगस्त से, बीएसईबी ने जारी किया नोटिफिकेशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मैसूरु में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा केंद्र विवेक स्मारक का किया उद्घाटन

आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीनफील्ड अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया