कुएं में गिरने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>जानीपुर थाना क्षेत्र के अधपा-शोरमपुर गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय मजदूर की कुएं में गिरने से मौत हो गई&period; मृतक की पहचान अधपा-शोरमपुर गांव निवासी साकेत रोशन&comma; पिता अशोक प्रताप नारायण के रूप में हुई है&period; घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार साकेत रोशन गांव के एक कुएं के पास बैठा हुआ था&period; इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में जा गिरा&period; कुएं से आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया&period; काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे कुएं से बाहर निकाला और इस उम्मीद में अस्पताल ले गए कि शायद उसकी जान बच जाए&period; हालांकि चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था&period; वह शादीशुदा था और उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है&period; उसकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है&period; पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को दी&period; सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया&period; पुलिस मामले की जांच में जुटी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने शरद यादव की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई

शेखपुरा डीएम ने एक्साइज कोर्ट भवन व इंजीनियरिंग कॉलेज की जमीन का निरीक्षण किया, दिए सख्त निर्देश

जहानाबाद में अभियोजन समिति की बैठक, लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश