मुंगेर में फला रुद्राक्ष का दुर्लभ वृक्ष, पर्यावरणविद् गुरुदेव श्री प्रेम ने बताया शुभ संकेत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> रुद्राक्ष के दुर्लभ वृक्ष पर फल आने की खबर से पर्यावरण प्रेमियों और श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है&period; प्रख्यात पर्यावरणविद्&comma; शिक्षाविद्&comma; प्रेम लोक मिशन स्कूल&comma; संपतचक &lpar;पटना&rpar; के संस्थापक तथा भारतीय लोकहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुदेव श्री प्रेम ने बताया कि रुद्राक्ष का फलना अत्यंत शुभ माना जाता है&period; उनकी जानकारी के अनुसार पटना क्षेत्र में फिलहाल केवल दो रुद्राक्ष के वृक्ष ही फल दे रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने सौ से अधिक रुद्राक्ष के पौधों का निःशुल्क वितरण किया है&period; इनमें कई पौधे उन्होंने स्वयं उपस्थित होकर विभिन्न स्थानों पर लगवाए&comma; जबकि कई पौधे विद्यालयों एवं सामाजिक संस्थानों के परिसर में रोपित कराए गए&period; उनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले वृक्षों का संरक्षण एवं संवर्धन करना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुरुदेव श्री प्रेम ने कहा कि जब उन्हें मुंगेर स्थित नंदन भवन&comma; राय बहादुर देवनंदन सिंह की ऐतिहासिक हवेली परिसर में लगे रुद्राक्ष के वृक्ष पर फल आने की तस्वीर प्राप्त हुई तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा&period; उन्होंने इसे प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों का सुखद परिणाम बताया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक रुद्राक्ष सहित अन्य उपयोगी और पर्यावरण हितैषी पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं&comma; बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अमूल्य धरोहर भी है&period; साथ ही उन्होंने श्रद्धालुओं से इस दुर्लभ रुद्राक्ष वृक्ष के दर्शन कर प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया&period; गुरुदेव श्री प्रेम ने कहा कि रुद्राक्ष का फलना केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं&comma; बल्कि प्रकृति की सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का भी प्रतीक माना जाता है&period; उनका मानना है कि यह शुभ संकेत बिहार और पूरे देश के लिए सुख&comma; शांति&comma; तरक्की और खुशहाली का संदेश लेकर आया है&period; उन्होंने आशा जताई कि आने वाले दिनों में प्रदेश और देश विकास के नए आयाम स्थापित करेगा तथा समाज में सुख-समृद्धि और सौहार्द का वातावरण और मजबूत होगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने शरद यादव की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई

शेखपुरा डीएम ने एक्साइज कोर्ट भवन व इंजीनियरिंग कॉलेज की जमीन का निरीक्षण किया, दिए सख्त निर्देश

जहानाबाद में अभियोजन समिति की बैठक, लंबित मामलों की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक निर्देश