गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए भी कोविड-19 टीका बिल्कुल सुरक्षित : सिविल सर्जन

&NewLine;<ul class&equals;"wp-block-list"><li>जिले के सभी अस्पतालों में हुआ प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन<&sol;li><li>महिलाओं को जांच के साथ लगाई गई कोविड-19 की वैक्सीन<&sol;li><li>गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच<&sol;li><li>गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सही पोषण जरूरी<&sol;li><&sol;ul>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पूर्णिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य जांच के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया गया&vert; जिसमें सभी गर्भवती व धात्री महिलाओं को जरूरी स्वास्थ्य एवं एएनसी जांच के साथ कोविड-19 का टीका भी लगाया गया। टीका लगाने के बाद भी महिलाऐं बिल्कुल सुरक्षित रही और उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। जानकारी हो कि प्रत्येक माह की 09 तारीख को गर्भवती और धात्री महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का आयोजन किया जाता है&vert; जिसमें प्रशिक्षित चिकित्सक द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करते हुए उन्हें जरूरी उपचार के साथ आवश्यक सुझाव भी दिया जाता है&comma; लेकिन सितंबर माह में 13 तारीख को विशेष रूप से सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया गया जिसके तहत महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करने के साथ-साथ कोविड-19 टीकाकरण भी कराया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीका सुरक्षित &colon; सिविल सर्जन<&sol;strong><br>सिविल सर्जन डॉ&period; एस&period; के&period; वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान इस माह कुछ देर से मनाया गया। इसकी मुख्य वजह लोगों को विशेषकर महिलाओं को कोविड-19 टीकाकरण के लिए जागरूक करना था। 13 सितंबर को विशेष रूप से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया गया जिसमें गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की स्वास्थ्य जांच करने के साथ साथ उन्हें कोविड-19 टीका भी लगाया गया। कोविड-19 टीका 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। इससे गर्भवती या धात्री महिलाओं या उनके बच्चे को कोई नुकसान नहीं होगा। इसलिए सभी महिलाओं को कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान में भाग लेकर खुद का और अपने परिवार का स्वास्थ्य सुरक्षित करना चाहिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच &colon;<&sol;strong><br>अनुमंडल अस्पताल धमदाहा के बीसीएम सुशील कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में महिलाओं की कोविड-19 टीकाकरण के साथ ही गर्भवती महिलाओं की एएनसी चेकअप भी किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं का ब्लड सुगर&comma; हाई ब्लड प्रेशर&comma; एनीमिया आदि की जांच की गई। इसके साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं के गर्भस्थ हे बच्चों की स्थिति की भी जांच हुई। जांच के बाद सभी को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जटिल स्थिति वाली गर्भवती महिलाओं को विशेष श्रेणी में रखते हुए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नियमित अंतराल पर फॉलोअप भी किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सही पोषण जरूरी &colon;<&sol;strong><br>डीपीएम ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सही पोषण का लेना आवश्यक है। इसके लिए उन्हें हरी सब्जियां&comma; ताजे फल आदि खाने चाहिए। इसके साथ ही उन्हें नियमित तौर से आयरन की गोलियां लेनी चाहिए जो उनके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को प्रसव पूर्व की तैयारियों का भी ध्यान रखना चाहिए जिसमें स्थानीय आशा&comma; एएनएम तथा आंगनवाड़ी सेविकाओं का संपर्क नम्बर&comma; नजदीकी एम्बुलेंस की जानकारी&comma; चिकित्सक का सम्पर्क नम्बर आदि आवश्यक है। सभी गर्भवती महिलाओं को अपना प्रसव अस्पताल में ही चिकित्सक की निगरानी में कराना चाहिए ताकि माँ और बच्चे बिल्कुल स्वास्थ्य रहें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मां कामाख्या दर्शन से इच्छाओं की पूर्ति होता है

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश