शहरी क्षेत्र में घर-घर जाकर चलाया जा रहा कोविड-19 टीकाकरण अभियान

&NewLine;<ul class&equals;"wp-block-list"><li>सभी वार्डों में एएनएम द्वारा सर्वे के साथ लगाया जा रहा टीका<&sol;li><li>04 दिन में 14 हजार से अधिक लोगों को लगा टीका<&sol;li><li>लोगों को कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा का ध्यान रखना जरुरी<&sol;li><&sol;ul>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पूर्णिया&colon;<&sol;strong> सरकार द्वारा लोगों को लगाया जा रहा कोविड-19 टीका संक्रमण से बचाव के लिए अतिउत्तम विकल्प है। इसके लिए सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त टीका लगाया जा रहा है। जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को टीका लगाया जा सके इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र में घर-घर कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया गया है। इस अभियान के माध्यम से शहरी क्षेत्र के कोविड-19 टीकाकरण से वंचित सभी लोगों को एएनएम द्वारा टीका लगाया जा रहा है। इसके साथ ही शहरी क्षेत्रों में लोगों के टीकाकरण का एएनएम द्वारा सर्वे भी किया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में घर-घर कोविड-19 टीकाकरण के लिए जिले में 189 टीम बनाई गई है तथा इसके निरीक्षण के लिए भी पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। घर-घर टीकाकरण अभियान द्वारा शहरी क्षेत्रों में शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>04 दिन में 14 हजार 463 लोगों को लगा टीका &colon;<&sol;strong><br>जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी &lpar;डीआईओ&rpar; डॉ&period; विनय मोहन ने बताया 23 जुलाई से शहरी क्षेत्रों में घर-घर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है&vert; जिसमें 23 जुलाई को 1335&comma; 24 जुलाई को 2486&comma; 25 जुलाई को 4679 एवं 26 जुलाई को 5963 लोगों को टीका लगाया गया है। पिछले 04 दिन के शहरी क्षेत्र में घर-घर टीकाकरण अभियान द्वारा अबतक कुल 14 हजार 463 लोगों को टीका लगाया गया है। डीआईओ डॉ&period; विनय मोहन ने बताया जिले में अबतब कुल 07 लाख 82 हजार 385 लोगों द्वारा कोविड-19 टीका लगाया जा चुका है। इसमें से 06 लाख 55 हजार 14 लोगों द्वारा पहला डोज एवं 01 लाख 27 हजार 371 लोगों द्वारा कोविड-19 टीका की दोनों डोज लगाई गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जिले में सिर्फ 05 कोविड-19 एक्टिव केस &colon;<&sol;strong><br>जिला कार्यक्रम प्रबंधक &lpar;डीपीएम&rpar; ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में जिले में कोविड-19 एक्टिव मरीजों की संख्या केवल 05 है। इसकी भी नियमित जांच की जा रही है और जल्द ही ये कोविड-19 संक्रमण को मात देकर स्वास्थ हो जाएंगे। जिले की कोविड रिकवरी रेट 99 प्रतिशत से भी ज्यादा है। जिला प्रशासन द्वारा जिले में जोर शोर से कोविड-19 टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि सभी लोगों को कोविड- टीका लगाया जा सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>लोगों को कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी &colon;<&sol;strong><br>सिविल सर्जन डॉ&period; एस&period; के&period; वर्मा ने कहा लोगों को कोविड-19 टीका लगाने के बाद भी संक्रमण से सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। बाहर निकलने पर लोगों को पूरी तरह मास्क का उपयोग व लोगों के बीच सामाजिक दूरी का ध्यान रखना चाहिए। इसके अलावा लोग नियमित रूप से हाथों की सफाई का खयाल रखें जिसके लिए सैनीटाइजर या साबुन-पानी का उपयोग आवश्यक है। लोगों की सावधानी ही संक्रमण को जड़ से समाप्त करने में सहायक होगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महाकाल सेवा यूथ फाउंडेशन की बैठक सम्पन्न, गुरुकुल विस्तार और रक्तदान अभियान पर चर्चा

‘मार्केट नहीं, पार्क चाहिए’ निकली प्रभात फेरी

सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का : रामकृपाल यादव