तख्त श्री पटना साहिब में नए जोड़ाघर की कार सेवा शुरू

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना साहिब&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में संगत की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नए जोड़ाघर के निर्माण की कार सेवा शुरू कर दी गई है। तख्त साहिब के बेसमेंट में बनने वाले इस नए जोड़ाघर की कार सेवा बाबा कश्मीर सिंह भूरी वालों के संप्रदाय द्वारा की जाएगी। कार सेवा की शुरुआत आज अरदास के साथ की गई।कार सेवा की शुरुआत के अवसर पर तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी बलदेव सिंह जी द्वारा अरदास की गई। इस मौके पर तख्त साहिब के पांच सिंह साहिबान के अलावा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही&comma; महासचिव इंदरजीत सिंह&comma; उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह सहित कार सेवा वाले बाबा कश्मीर सिंह भूरी वाले&comma; बाबा सुखविंदर सिंह&comma; बाबा गुरविंदर सिंह और सुमित सिंह कालसी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के प्रधान जगजोत सिंह सोही ने जानकारी देते हुए बताया कि नए जोड़ाघर के निर्माण से तख्त साहिब में आने वाली संगत को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व सहित विभिन्न धार्मिक समागमों के दौरान तख्त साहिब में संगत की संख्या काफी बढ़ जाती है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण उनके जूते-चप्पल सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करना कई बार चुनौती बन जाता था। उन्होंने कहा कि बेसमेंट में बनने वाला नया जोड़ाघर इस समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करेगा। इससे बड़ी संख्या में आने वाली संगत को अपने जूते-चप्पल रखने में सुविधा होगी और तख्त साहिब परिसर में भी बेहतर व्यवस्था कायम की जा सकेगी।सः जगजोत सिंह सोही ने बाबा कश्मीर सिंह भूरी वालों के संप्रदाय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार सेवा के माध्यम से धार्मिक संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में उनका योगदान लंबे समय से महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए जोड़ाघर का निर्माण भी बेहतर गुणवत्ता और आधुनिक सुविधाओं के साथ किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि बाबा कश्मीर सिंह भूरी वालों द्वारा तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में संगत के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस एक सराय का निर्माण भी कराया जा रहा है। सराय के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है और इसके दिसंबर महीने तक तैयार होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि तख्त साहिब में आने वाली संगत के सामने रहने की व्यवस्था भी एक महत्वपूर्ण चुनौती रहती है&comma; विशेषकर प्रकाश पर्व और अन्य बड़े धार्मिक समागमों के दौरान जब देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पटना साहिब पहुंचते हैं। आधुनिक सुविधाओं से लैस नई सराय के तैयार होने के बाद श्रद्धालुओं को ठहरने की सुविधा मिलेगी और इस समस्या में काफी कमी आएगी।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तख्त साहिब में नए जोड़ाघर और सराय के निर्माण को संगत की सुविधा के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एक ओर जहां जोड़ाघर के निर्माण से तख्त साहिब में आने वाली संगत के जूते-चप्पल रखने की व्यवस्था बेहतर होगी&comma; वहीं दूसरी ओर नई सराय तैयार होने से श्रद्धालुओं के ठहरने की समस्या भी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है।कार सेवा की शुरुआत के अवसर पर उपस्थित संगत ने इन निर्माण कार्यों के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए तख्त साहिब की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल बताया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना वीमेंस कॉलेज में ‘फिज़ा-ए-फ़न’ थीम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक श्याम रजक, अधिकारियों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद नहीं चेता प्रशासन, टूटा रिंग बांध…