कन्या पूजन, नौ छात्राओं में दिखे मां दुर्गा के नौ स्वरूप सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने किया कन्याओं का पूजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> महानगर की ओर से कन्या पूजन-अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कन्याओं का पूजन आरती बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने किया। इस अवसर पर करीब 2&comma;100 छात्राओं का कन्या पूजन किया गया। कार्यक्रम आचार्य श्री सुदर्शन &comma;पटना सेंट्रल स्कूल&comma; सुदर्शन बिहार&comma; जगनपुरा&comma;न्यू बाईपास पटना में आयोजित हुआ।नवरात्रि समारोह के दौरान नौ छात्राओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इनमें सवी&comma; आशी&comma; शिवन्या&comma; रिया&comma; रोहिणी&comma; श्री&comma; हृदा&comma; आराध्या और नीरा शामिल रहीं। इन छात्राओं की पूजा के माध्यम से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की गई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम की जानकारी सेवा भारती महानगर के अध्यक्ष कैप्टन उदयन प्रियारूप ने दी। आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ समाज में बेटियों के प्रति सम्मान&comma; श्रद्धा और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।महाष्टमी पर कन्या पूजन की विशेष धार्मिक मान्यता है। इस परंपरा में छोटी कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जाती है।नारी शक्ति के सम्मान और भारतीय संस्कारों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया