आधी रात घर-घर पधारे कान्हा.. घरों में बच्चों ने धारण किए राधा कृष्ण के मनमोहक रूप

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित यादव<&sol;strong>। जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया&period; इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धरकर लोगों का मन मोह लिया&period; कहीं कान्हा सिर पर मोरपंख सजाए बांसुरी बजाते दिखे तो कहीं राधा रंग-बिरंगे लहंगे में सजी नजर आईं। मंदिरों और मोहल्लों में देर रात तक झांकियां निकाली गईं&period; खासकर बच्चों की टोली ने घर-घर जाकर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की बधाई दी&period; छोटे-छोटे कान्हा जब पालकी में सवार होकर गलियों से निकले तो माहौल भक्तिमय हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बच्चों ने अपने अभिनय और अदाओं से लोगों का दिल जीत लिया&period; कई विद्यालयों और कॉलोनियों में बाल कलाकारों द्वारा कृष्ण-लीला मंचन किया गया&period; माता-पिता भी अपने बच्चों को सजाकर इस उत्सव में शामिल कर रहे थे&period; इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन गाए और बच्चों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम में उत्साह से भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बच्चों के लिए विशेष रूप से झूला झुलाने का कार्यक्रम रखा गया&period; नन्हें कृष्ण को पालने में झुलाकर भक्तों ने भगवान की बाल लीलाओं का स्मरण किया&period; बच्चों के बीच आयोजित राधा-कृष्ण पोशाक प्रतियोगिता में सबसे आकर्षक वेशभूषा धारण करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। जन्माष्टमी पर इस तरह बच्चों की मासूमियत और उनके कृष्ण रूप ने पूरे माहौल को भक्ति और आनंद से सराबोर कर दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भ्रष्टाचार मुक्त बिहार : CM सम्राट चौधरी का ऐलान, हर जिले में खुलेगा निगरानी थाना

बिहार; पटना मेट्रो का विस्तार : सीएम सम्राट चौधरी ने मलाही पकड़ी स्टेशन का उद्घाटन किया, प्री-पेड स्मार्ट कार्ड लॉन्च

शेखपुरा में प्रोजेक्ट स्वाभिमान के तहत 2 हफ्ते में बनेंगे 15 हजार दस्तावेज, 55 ईंट-भट्ठों पर खुलेंगे क्रेच-सह-लर्निंग सेंटर