दशहरा एवं दुर्गा पूजा को लेकर संयुक्त ब्रीफिंग, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने का निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>दशहरा एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण&comma; सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन तथा श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के&period; शर्मा द्वारा गांधी मैदान में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग की गई। इस दौरान सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचने तथा पूरी सजगता&comma; तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व-त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्र में सतत निगरानी रखें तथा आसपास की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखें। श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन एवं आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो&comma; इसे हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>यातायात प्रबंधन एवं रावण दहन कार्यक्रम में सुरक्षा एवं सतर्कता पर विशेष जोर<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अधिकारियों ने निर्देश दिया कि यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने के लिए निर्धारित ट्रैफिक प्लान के अनुरूप आवश्यक व्यवस्था की जाए तथा यातायात का संचालन सुव्यवस्थित तरीके से हो। गांधी मैदान में 20 अक्टूबर को आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए प्रवेश एवं निकास द्वारों पर विशेष निगरानी रखने तथा भीड़ प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वरीय पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी निकास द्वार खोल दिए जाएँ&comma; ताकि लोगों की सुरक्षित एवं सुगम निकासी सुनिश्चित हो सके। सभी प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं मजिस्ट्रेट को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक सुविधाएँ सुनिश्चित करने का निर्देश<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गाँधी मैदान स्थित रावण दहन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे&comma; ध्वनि विस्तारक यंत्र&comma; अग्निशमन व्यवस्था&comma; प्राथमिक उपचार केंद्र एवं चिकित्सा सुविधाओं सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने मंच एवं बैरिकेडिंग को मजबूत एवं सुरक्षित तरीके से तैयार कराने के लिए भवन निर्माण विभाग को विशेष रूप से निर्देशित किया। साथ ही&comma; गांधी मैदान में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम को आवश्यक निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि सभी संबंधित विभाग निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी तैयारियाँ पूरी कर लें तथा व्यवस्थाओं का पूर्व निरीक्षण कर कमियों को दूर करें&comma; ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण&comma; सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जिले के अन्य स्थलों पर भी रहेंगी समुचित व्यवस्थाएँ<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला अंतर्गत अन्य स्थानों पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों के लिए भी आवश्यक सुरक्षा&comma; विधि-व्यवस्था&comma; यातायात एवं भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया। सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारियों की समीक्षा करने तथा आवश्यक व्यवस्थाएँ समय से पूर्ण कराने को कहा गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>24 घंटे कार्यरत रहेगा जिला नियंत्रण कक्ष<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दशहरा एवं दुर्गा पूजा की अवधि में जिला नियंत्रण कक्ष&comma; पटना 24 घंटे कार्यरत रहेगा। किसी भी आपात स्थिति या आवश्यक सूचना के लिए नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 2219810 एवं 2219234 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9031825979 अथवा आपातकालीन सेवा डायल 112 पर भी सूचना दी जा सकती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ब्रीफिंग एवं निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सागर कुमार&comma; अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री कृतिका मिश्रा सहित सभी प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दुर्गा पूजा पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हाजीपुर में जिला पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च

दुर्गा पूजा-2026 : अग्नि सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

जनता दरबार में 43 परिवादों की सुनवाई 7 दिनों में कार्रवाई का निर्देश : श्रीमती वर्षा सिंह