भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी व कृषि विभाग की संयुक्त कार्रवाई : 78 बोरी यूरिया व मिनी ट्रक जब्त, एक गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>भारत-नेपाल सीमा पर खाद की संभावित तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; की 56 वीं वाहिनी बथनाहा और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 78 बोरी भारतीय यूरिया&comma; एक मिनी ट्रक तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार&comma; दिनांक 09 जुलाई 2026 को 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा के &&num;8216&semi;एच&&num;8217&semi; समवाय घूरना के कार्यक्षेत्र में घूरना सीमा स्तंभ संख्या-191 के समीप भारत की ओर लगभग एक किलोमीटर दूरी पर स्थित शेख टोला&comma; वार्ड संख्या-06 में संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक मिनी ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें लदी 78 बोरी भारतीय यूरिया बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान मंजीत कुमार शर्मा&comma; पिता–भगवानी शर्मा&comma; निवासी रामपुर वार्ड संख्या-07&comma; पोस्ट–मनूलापट्टी&comma; जिला अररिया को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी एवं जब्त खाद को आगे की कार्रवाई हेतु कृषि विभाग&comma; अररिया को सुपुर्द कर दिया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संयुक्त अभियान का नेतृत्व घूरना एसएसबी कैंप के कंपनी कमांडर आशीष गुप्ता ने किया। उनके साथ निरीक्षक जितेंद्र सिंह सहित एसएसबी के पांच जवान मौजूद थे। वहीं कृषि विभाग की ओर से प्रखंड कृषि पदाधिकारी सोनू सिंह &lpar;नरपतगंज&rpar; एवं विभागीय समन्वयक अधिकारी भी अभियान में शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर खाद की अवैध तस्करी रोकने के लिए संयुक्त गश्त एवं विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात