घर में घुसकर लाखों के जेवरात व नकदी चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित<&sol;strong>। फुलवारी शरीफ थाना छेत्र के जय हिंदी कॉलोनी मे बंद फ्लेट का ताला काट कर चोरो ने दिन दहरे चोरी के घटना का अंजाम दिया। बताया जाता है की पुनपुन थाना क्षेत्र के रहने वाले विशाल रविदास ने घर में चोरी होने को लेकर पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार 28 अगस्त 2026 की रात करीब 10&colon;15 बजे चोर घर में घुसे और करीब 40 मिनट तक घर में रहने के बाद जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक घटना के दौरान घर में मौजूद लोगों को इसकी भनक नहीं लगी। बाद में घर की जांच करने पर सामान गायब मिला।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घर में रखे 20 हजार रुपये नकद समेत सोने-चांदी के कई आभूषण चोरी कर लिए। चोरी गए सामान में सोने का हार सेट&comma; कान की बालियां&comma; कान की झुमका&comma; मंगलसूत्र&comma; अंगूठियां&comma; पायल समेत अन्य जेवरात शामिल हैं। आवेदन में बताया गया है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद 112 नंबर पर सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों के घर में प्रवेश करने की गतिविधियां कैद हुई हैं। पीड़ित ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर चोरों की पहचान करने तथा चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एक पहर डॉक्टर एसएम ईसा के नाम कार्यक्रम का आयोजन

भागलपुर-कटिहार मार्ग पर दो नई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू, पथ निर्माण मंत्री ने जताया आभार

टैंक लॉरी की टक्कर से महिला होमगार्ड जवान और टेंपो चालक विजय सिंह की मौत, नहर में गिरा टैंकर