स्वास्थ्य- पोषण में बेहतर कार्य करने वाले 28 प्रतिभागियों को जीविका जिला कार्यालय ने किया सम्मानित

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> जीविका अररिया की ओर से पोषण परिचर्चा सम्मान समारोह के तहत 28 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इन प्रतिभागियों में सीएम&comma; सीएलएफ&comma; एचएनएसएम आरपीपी&comma; सीएनआरपी&comma; स्वास्थ्य उप समिति के सदस्य एवं बेहतर व्यवहार अपनाने वाले लाभार्थी शामिल हैं। जिन्हें जिला की ओर से सम्मानित किया गया। इन प्रतिभागियों में 6 एचएनएस-एमआरपी&comma; 5 सीएनआरपी&comma; 8 सीएम&comma; 3 हेल्थ सब कमेटी&comma; 3 सीएलएफ&comma; 3 लाभार्थियों के नाम शामिल हैं&period;<&sol;p>&NewLine;<p>आपको बता दें कि सितंबर 2020 से लगातार पोषण माह के तहत पारिवारिक आहार विविधता अभियान के तहत कुल 1804 ग्राम संगठनों में 2159 सीएम 156 सीएनआरपी एवं 27 एमआरपी की मदद से 41492 लाभार्थियों की सूची तैयार कर उनके घरों में गृह-भ्रमण&comma; खाद्य प्रदर्शन&comma; वीडियो प्रदर्शन एवं पोषण पंचसूत्रा के माध्यम से सभी लाभार्थियों के घरों में स्टीकर चिपकाकर पारिवारिक आहार विविधता अभियान को पूरा किया गया। जिसका लाभ कई दीदियों ने उठाया&period;<&sol;p>&NewLine;<p>इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों को जीविका डीपीएम इंचार्ज अनुराधा चंद्रा द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया और उन्हें बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए डीपीएम इंचार्ज अनुराधा चंद्रा ने प्रतिभागियों की ओर से किए गए बेहतर कार्य की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह कड़ी लगन और मेहनत से काम करने की अपील की। वहीं&comma; स्वास्थ्य पोषण प्रबंधक डॉ अमित सागर ने भी प्रतिभागियों के बेहतर कार्य का जिक्र करते हुए उनकी तारीफ की और उनके शानदार योगदान के लिए उन्हें बधाई दी। स्वास्थ्य पोषण अधिकारी विवेक कुमार ने कुपोषण को कम करने में प्रतिभागियों के उत्कृष्ट कार्य की सराहना की और उन्हें बधाई दी। इस दौरान प्रबंधक मानव संसाधन ओमप्रकाश&comma; संचार प्रबंधक नारायण कुमार&comma; कार्यालय सहायक सुरेंद्र मोहन मिश्रा समेत कई जीविकाकर्मी मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात

बिहार में नई चीनी मिलों की राह होगी आसान, मध्य प्रदेश के निवेशकों से मिले गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार

अंगदान को बढ़ावा देने चलेगा व्यापक अभियान, दधीचि समिति को स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ेगी सरकार : सीएम