जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना में दिया आवेदन

<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> फुलकाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर वार्ड संख्या-01 निवासी रघुनाथ यादव पिता स्वर्गीय महादेव यादव ने जमीनी विवाद के कारण मारपीट को लेकर आज फुलकाहा थाना में आवेदन देते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है&period; रघुनाथ यादव ने दिये आवेदन में कहा है कि मौजा-डुमरिया&comma;खाता 359 केसरा 611 रखवा 12&period;5 डिसमिल है&comma;जो उनकी खरीदगी जमीन है&comma;जिसपर वे दखलकार हैं और वर्षों से उसपर घर बनाकर खेती-बाड़ी कर रहे हैं। आवेदक के अनुसार घटना दिनांक 26&sol;3&sol;21 की शाम करीब 5&colon;30 बजे की बताई जाती है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>आवेदक ने पड़ोसी कपिलदेव यादव&comma; संतोष यादव&comma; गणेश यादव&comma; दिलीप यादव&comma; सुरेश यादव&comma; जयप्रकाश यादव सहित अन्य चार-पांच अज्ञात लोगों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उपरोक्त व्यक्तियों ने मेरे साथ मारपीट की और मेरे घर गोहाल आदि को तोड़ने की कोशिश की और उसमें आग लगा दी।बचाने आयी मेरी पत्नी के साथ भी मारपीट की तथा सोने की बाली एवं अनाज लूटकर फरार हो गए। लोगों की मदद से उन्होंने आग पर काबू पाया&period; वहीं इस संबंध में फुलकाहा थाना अध्यक्ष हरेश तिवारी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है&period; जांच कर केस दर्ज कर लिया जाएगा। इससे पूर्व फुलकाहा थाना परिसर के जनता दरबार में इस मामले पर सुनवाई हो चुकी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार के हाई स्कूलों में शुरू होंगी ‘बिहार स्कूल लाइव क्लासेज’, सीएम ने किया शुभारंभ

सीएम सम्राट चौधरी ने पटना में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का किया उद्घाटन, रथ की रस्सी खींची

देश भर में भाजपा से जुड़ने की होड़, विकास की राजनीति पर जनता की मुहर : संजय सरावगी‎