राज्यभर में जिला स्तर पर मनाई जाएगी जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती, पुण्यतिथि पटना में होगी आयोजित : मंगनी लाल मंडल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> राष्ट्रीय जनता दल की ओर से जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह पूरे बिहार राज्य में जिला स्तर पर आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है&comma; जबकि उनकी पुण्यतिथि पटना में मनाई जाएगी। यह जानकारी बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री मंडल ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव की उपस्थिति में आयोजित राजद की एक विशेष बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 24 जनवरी 2026 को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पूरे राज्यभर में जिला स्तर पर मनाई जाएगी&comma; ताकि उनके विचारों और संघर्षों को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। वहीं जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि दिनांक 17 फरवरी 2026 को पटना में आयोजित की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने सभी जिलाध्यक्षों&comma; जिला प्रधान महासचिवों&comma; माननीय सांसदों&comma; विधायकों&comma; विधान पार्षदों&comma; पूर्व सांसदों&comma; पूर्व विधायकों&comma; पूर्व विधान पार्षदों सहित जिला परिषद में पार्टी के निर्वाचित सदस्यों&comma; अध्यक्षों&comma; उपाध्यक्षों एवं प्रमुख पार्टी पदाधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यक्रम की सफलता के लिए अभी से तैयारी में जुट जाने की अपील की है। प्रदेश प्रवक्ता ने आगे बताया कि जिला और प्रखंड स्तर पर व्यापक तैयारी कर जननायक कर्पूरी ठाकुर के सामाजिक न्याय&comma; समता और जनकल्याण के विचारों को आम लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। पुण्यतिथि कार्यक्रम को भी भव्य और प्रभावशाली बनाने के लिए पार्टी संगठन को अभी से सक्रिय होने का निर्देश दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महा शिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा निकाला गया

हांडी साहिब गुरुद्वारामें बनेगी रिहाईश, कार सेवा दिल्ली को मिली अहम जिम्मेवारी

रेल समस्याओं को लेकर रेल मंत्री से मिले सांसद कौशलेंद्र कुमार