फतेहपुर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन, जिला पदाधिकारी सहित जिले के विभिन्न पदाधिकारी रहे मौजूद

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;mark><&sol;strong> सरकार द्वारा संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जनों को अवगत कराने तथा उनसे सुझाव एवं प्रतिक्रिया प्राप्त करने के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा पंचायतों में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज शनिवार को नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फहतेपुर पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान ने कही कि जितनी भी सरकार की योजनाएं है उसकी जानकारी इस जन संवाद के माध्यम से दी जा रही है। कल्याणकारी योजना का लाभ लेने के लिए जानकारी होना आवश्यक है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों का समय बहुत ही महत्वपूर्ण है। इसे सफल कार्यों में जाया करें। उन्होंने कहा कि शारीरिक&comma; मानसिक विकास के साथ आगे बढ़ना है।साथ ही अभिभावक भी अपने बच्चों को आगे बढ़ाएं। उन्होंने बाल विवाह मुक्त तथा दहेज प्रथा की चर्चा करते हुए कहा कि बाल विवाह एक अपराध है। कम उम्र में कभी भी बच्चियों की शादी नहीं करें। बच्ची के जन्म को एक उत्सव के रूप में मनाएं। इससे जुड़ी हुई कई योजनाएं भी संचालित है। कार्यक्रम में उपस्थित जन समूह से संवाद के क्रम में पीएचईडी&comma; बिजली&comma; राजस्व एवं अन्य विभाग से संबंधित प्राप्त शिकायतों के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना&comma; लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं मनरेगा से संबंधित कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। अपर समाहर्ता श्री राजमोहन झा द्वारा भूमि विवाद का निपटारा&comma; जमाबंदी सुधार&comma; आधार सीडिंग का कार्य&comma; भूमिहीनों को चिन्हित करने एवं अभियान बसेरा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। सिविल सर्जन द्वारा नरपतगंज में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर खोलने&comma; मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से लाभ कैसे प्राप्त करें&comma; 12 जानलेवा बीमारी का टीकाकरण से संबंधित जानकारी&comma; कैंसर पीड़ित मरीज के लिए तीन प्रकार की योजनाओं के संचालन की जानकारी&comma; अंधापन नियंत्रण समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष मोतियाबिंद के ऑपरेशन की व्यवस्था&comma; आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख की चिकित्सा बीमा का लाभ उठाने तथा इसके निबंध की प्रक्रिया से उपस्थित जनसमूह को अवगत कराया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण द्वारा मौलवी&sol;फोकानिया की परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर दी जा रही लाभ की जानकारी दी गई। सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा द्वारा विभाग से संचालित छह प्रकार के विभिन्न पेंशन योजनाओं की विस्तृत जानकारी से आम जनों को अवगत कराया गया। इसके अलावा उन्होंने मुख्यमंत्री कुष्ठ कल्याण योजना&comma; राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना&comma; मुख्यमंत्री अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना तथा दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल प्राप्त करने प्रक्रिया से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने बताया कि अब तक 288 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण किया जा चुका है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> इसी प्रकार जन संवाद कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी&comma; डीपीएम जीविका&comma; श्रम अधीक्षक&comma; आपदा प्रभारी&comma; डीपीएम आईसीडीएस&comma; प्रबंधक डीआरसीसी सहित जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों के द्वारा उपस्थित जन–समूह को जिले में संचालित सरकार की महत्वपूर्ण विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही लोगों से फीडबैक भी प्राप्त किये गये। जन संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जन सहित स्थानीय माननीय जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित की। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में एडीएम अररिया&comma; अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज&comma; जिला परिवहन पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी &comma; सिविल सर्जन&comma; भूमि सुधार उप समाहर्ता फारबिसगंज&comma; जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अररिया&comma; अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी फारबिसगंज&comma; प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।<br>कैप्शन फ़ोटो- जन संवाद कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी मौजूद ग्रामीणों का भीड़<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित