अंतरराज्यीय लूट गिरोह के चार सदस्यों को जमुई पुलिस ने पटना से किया गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">जमुई&lpar;मो&period; अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> जमुई पदाधिकारी बनकर लोगों को लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को नगर थाना में प्रेसवार्ता कर उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक डा शौर्य सुमन ने दी। उन्होंने बताया कि गिरोह के सभी सदस्यों को पटना सिटी से गिरफ्तार किया गया है। बीते 16 फरवरी को खैरा थाना क्षेत्र के भीमाइन गांव निवासी नरेश यादव गुजरात से लौट रहा था। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घर जाने के क्रम में सदर थाना क्षेत्र के बोधवान तालाब पर लिफ्ट देने के नाम पर उक्त अपराधियों ने उसे अपनी गाड़ी में बिठा लिया और थोड़ी दूर ले जाकर मारपीट कर उसके पास से तीन एटीएम कार्ड&comma; 12 हजार रुपया नकद&comma; सोने का चेन एवं अंगूठी छीन लिया। इसे लेकर सदर थाना में केस दर्ज किया गया था। घटना को लेकर एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। उक्त दल ने पटना में छापेमारी कर घटना में शामिल चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार अपराधियों में लखीसराय जिले के अमहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर निवासी रामजी साव&comma; नालंदा जिला के मागन बिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत तूफानगंज निवासी गोपाल पासवान&comma; नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसर निवासी सुबोध पासवान तथा पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र के बाढ़ निवासी पवन कुमार पासवान शामिल है। बताया कि सभी अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विभिन्न शहरों में भोले-भाले यात्रियों को लिफ्ट देने के नाम पर गाड़ी में बिठाना एवं सरकारी पदाधिकारी बनकर यात्रियों का पर्स&comma; रुपया&comma; मोबाइल चेक करने के बहाने उन्हें लूटना इनके अपराध शैली में शुमार है। जमुई में उनके द्वारा इस प्रकार की पहली घटना को अंजाम दिया गया था। जबकि विभिन्न जिलों में इन अपराधियों के द्वारा वारदात अंजाम दिए जाने की खबरें सामने आती रहती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक मारुति सुजूकी वाहन तथा 10 मोबाइल फोन भी बरामद किया है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डा राकेश कुमार&comma; जमुई नगर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी&comma; पुलिस अवर निरीक्षक विद्यानंद कुमार&comma; पुलिस अवर निरीक्षक अभिनंदन कुमार तथा डीआइयू की टीम शामिल थी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बेगूसराय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में प्रथम वरीयता के वोट की अपील

फुलकाहा दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां महागौरी के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला मंदिर में किए पूजा-अर्चना