फुलवारी शरीफ वार्ड-10 में नाले निर्माण में गड़बड़ी, स्थानीय लोग परेशान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> नगर परिषद वार्ड-10 के खोजाइमली इलाके में पाल होटल के पास बन रहे नाले के निर्माण में गड़बड़ी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल को लेकर स्थानीय लोग गंभीर रूप से परेशान हैं&period; कई वर्षों तक यह इलाका जल जमाव की समस्या से जूझता रहा है और साल में लगभग छह महीने सड़कें जलभराव और गंदे नल के पानी में डूबी रहती थीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हाल के वर्षों में स्थिति थोड़ी सुधरी थी&comma; लेकिन इस बार नाले का निर्माण मानक के अनुसार नहीं किया जा रहा है&period; अधूरा ढांचा और घटिया सामग्री का इस्तेमाल इलाके में लोगों की चिंता बढ़ा रहा है&comma; क्योंकि बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी की समस्या फिर से लौट सकती है&period; स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और उच्च अधिकारियों से मामले की तत्काल जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

ट्रक ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, गुस्साए ड्राइवरों ने किया हंगामा

स्कूल में बच्चों ने मनाया रक्षाबंधन, भाई-बहन के अटूट रिश्ते का दिया संदेश

काजीकोरैया–राघोपुर तटबंध की सुरक्षा को लेकर सरकार सजग, युद्धस्तर पर जारी बचाव कार्य