अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 धूमधाम से मनाया गया, प्रभात फेरी और सम्मान समारोह आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon;  <&sol;strong>8 मार्च 2026 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज रविवार को शेखपुरा जिला प्रशासन के तत्वावधान में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नारी शक्ति के सम्मान&comma; सुरक्षा और सशक्तिकरण के संकल्प के साथ आयोजित इन कार्यक्रमों में जिले के वरीय अधिकारियों&comma; महिला पदाधिकारियों&comma; छात्राओं और जीविका दीदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अगुवाई में एक विशाल प्रभात फेरी के साथ हुआ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> यह रैली समाहरणालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों—तीनमुहानी&comma; रेड क्रॉस भवन और चांदनी चौरहा होते हुए पुनः समाहरणालय में संपन्न हुई इस प्रभात फेरी में उप विकास आयुक्त&comma; अपर समाहर्ता सहित जिले की सभी महिला पदाधिकारी&comma; जीविका दीदियां&comma; विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाओं &comma; छात्राएं और महिला कर्मी शामिल हुए प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता की तख्तियां लेकर समाज में महिलाओं की भागीदारी और उनके अधिकारों के प्रति अलख जगाई। प्रभात फेरी के पश्चात समाहरणालय स्थित मंथन सभागार में मुख्य समारोह का आयोजन जिला पदाधिकारी शेखर आनंद की अध्यक्षता में किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> कार्यक्रम की शुरुआत जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मंत्रमुग्ध कर देने वाले स्वागत गान से हुई। मंच का संचालन श्रीमती सरोज पासवान&comma; अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं श्रीमती दर्शना कुमारी&comma; बाल विकास परियोजना पदाधिकारी&comma; बरबीघा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई ।उपस्थित छात्राओं द्वारा मनमोहक स्वागतगान प्रस्तुत की गई। सभी वरीय पदाधिकारीगण को जल जीवन हरियाली के प्रतीक चिन्ह के रूप मे पौधा एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी&comma; पुलिस अधीक्षक और अन्य वरीय वक्ताओं ने समाज के निर्माण में महिलाओं की अपरिहार्य भूमिका पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की और महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।<br>इस दरम्यान जिले मे विगत वर्षो मे वेहतर कार्य करने वाली महिला पदाधिकारियों एवं महिला कर्मियों को मोमेंटो एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।अपने सम्बोधन मे श्री शेखर आनंद&comma; जिला पदाधिकारी महोदय शेखपुरा ने कहा कि नारी का अस्तित्व प्रकृति से है और वह सृजन का साक्षात रूप है।&&num;8221&semi; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी मूल मंत्र के साथ जिला पदाधिकारी ने महिलाओं और बच्चियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। बदलते दौर में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को रेखांकित करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्हें और भी आगे ले जाने की आवश्यकता है। महिलाओं और बच्चियों को बेहतर शिक्षा&comma; स्वास्थ्य और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी कार्ययोजना की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है। सरकार का लक्ष्य है कि समाज के हर वर्ग की महिला तक कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचे। साथ हीं विकास की धारा मे किसी कारण पीछे छूट जाने वाली महिलाओं तथा बच्चियों के उत्थान तथा सशक्तिकरण हेतु सभी पदाधिकारीगण एवं आम जनता से विशेष रूप से ध्यान देने पर बल दिया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं श्री बलिराम चौधरी&comma; पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर प्रशासन के संकल्प को दोहराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है और किसी भी अप्रिय घटना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। संबोधन के दौरान एसपी महोदय ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले किसी भी अत्याचार या हिंसा की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल एक्शन ले रही है। उन्होंने कहा&comma; &&num;8220&semi;त्वरित कार्रवाई का ही परिणाम है कि आज हमारी माताएं&comma; बहनें और बेटियां खुद को सुरक्षित और संबल महसूस कर रही हैं।&&num;8221&semi; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने समाज के हर वर्ग से अपील की कि वे महिलाओं के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आएं।महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सड़कों&comma; बाजारों और विशेषकर स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों से निपटने के लिए &&num;8216&semi;विशेष महिला वाहिनी&&num;8217&semi; का गठन किया गया है। यह वाहिनी विशेष रूप से उन क्षेत्रों में गश्त करती है जहाँ छात्राओं और कामकाजी महिलाओं का आवागमन अधिक होता है&comma; ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुरक्षा का सामना न करना पड़े।उन्होंने मिशन शक्ति और सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य न केवल अपराध रोकना है&comma; बल्कि एक ऐसा सुरक्षित वातावरण बनाना है जहाँ महिलाएं बिना किसी डर के शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। श्री संजय कुमार&comma; उप विकास आयुक्त महोदय ने कहा कि आज का दिन केवल एक तारीख नहीं&comma; बल्कि उन करोड़ों महिलाओं के संघर्ष&comma; सफलता और उनके अदम्य साहस को सलाम करने का दिन है&comma; जो समाज की नींव को मजबूती प्रदान करती हैं। शेखपुरा जिला प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा&comma; सम्मान और स्वावलंबन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारे जिले में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> चाहे वह &&num;8216&semi;वन स्टॉप सेंटर&&num;8217&semi; &lpar;महिला हेल्पलाइन&rpar; के माध्यम से त्वरित सहायता पहुँचाना हो&comma; या &&num;8216&semi;बेटी बचाओ&comma; बेटी पढ़ाओ&&num;8217&semi; अभियान को घर-घर तक ले जाना—हमारा लक्ष्य स्पष्ट है&comma; जिले की हर बेटी और महिला खुद को सुरक्षित और आत्मनिर्भर महसूस करे। जिला परिषद अध्यक्षा ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ के उत्थान के लिए कार्य करने की अपील सभी उपस्थित लोगों से की। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी तथा पुलिस उपाधीक्षक &lpar;सायबर शाखा&rpar; ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने-अपने विचार प्रकट किये।कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों तथा‌ आंगनबाड़ी सेविकाओं से जिला पदाधिकारी द्वारा संवाद किया गया&comma; जिसमें लखपति जीविका दीदियों तथा आंगनबाड़ी सेविकाओं ने इस मुकाम तक पहुंचने हेतु संघर्षों को साझा किया इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्षा&comma; अपर समहर्ता&comma; जिला भू अर्जन पदाधिकारी&comma; जिला प्रोग्राम पदाधिकारी&comma;जिला खेल पदाधिकारी के साथ साथ जिले में पदस्थापित सभी महिला पदाधिकारी एवं कर्मी&comma; जीविका दीदी&comma; छात्राएं आदि भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए

हड़ताल से नहीं लौटने वाले भू-राजस्व पदाधिकारियों पर गिरेगी गाज : मंत्री

मुख्यमंत्री ने जे०पी० गंगा पथ अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का किया निरीक्षण