अंतरजिला मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन चोरी की बाइक के साथ चार गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>फुलवारीशरीफ थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों का सफल उद्भेदन करते हुए अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है&period; पुलिस ने तीन चोरी की मोटरसाइकिल&comma; चार मोबाइल&comma; पांच टोपी और पांच शर्ट-टी-शर्ट बरामद करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है&period; पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं और गिरोह की संलिप्तता अन्य जिलों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं में भी सामने आई है&period; पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 फुलवारीशरीफ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि 27 जून को चिलबिल्ली निवासी रमेश चंद्र आजाद की मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले में फुलवारीशरीफ थाना कांड संख्या-1108&sol;26 दर्ज किया गया था&period; मामले के उद्भेदन के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया&period; सीसीटीवी फुटेज&comma; तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए फुलवारीशरीफ थाना कांड संख्या-1108&sol;26 एवं 1127&sol;26 में चोरी गई तीन मोटरसाइकिलों को सारण जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र के गरीब पट्टी गांव से बरामद किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई में सैयद नबी हुसैन निवासी जमालुदीन चक&comma; थाना खगौल&comma; चंदन कुमार निवासी हेतनपुर&comma; वर्तमान नरगददा&comma; थाना शाहपुर&comma; संतोष राय निवासी गरीब पट्टी&comma; थाना पहलेजा&comma; जिला सारण तथा धर्मेंद्र कुमार निवासी नई बाजार&comma; मेहंदिया&comma; जिला अरवल&comma; वर्तमान शहीद चौक&comma; फुलवारीशरीफ को गिरफ्तार किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर यह भी पता चला कि फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल को गिरोह ने बेच दिया था&comma; जिसे पहले ही सारण जिले के अकिलपुर थाना कांड संख्या-102&sol;26 में आर्म्स एक्ट की कार्रवाई के दौरान बरामद किया जा चुका है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य हर वारदात में अपनी पहचान छिपाने के लिए अलग-अलग रंग की टोपी&comma; मास्क और शर्ट-टी-शर्ट पहनते थे&comma; ताकि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान नहीं हो सके&period; पुलिस ने उनके कब्जे से तीन चोरी की मोटरसाइकिल&comma; चार मोबाइल फोन&comma; पांच अलग-अलग रंग की टोपियां तथा पांच शर्ट और टी-शर्ट बरामद की हैं। एसडीपीओ ने कहा कि गिरफ्तार आरोपितों के आपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है&period; साथ ही अन्य जिलों में हुई वाहन चोरी की घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच जारी है&period; उन्होंने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध पटना पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नेपाल से 5 किलो गांजा, 18 लीटर नेपाली शराब और बाइक के साथ तस्कर गिरफ्तार!

आद्रा महोत्सव पर मां दुर्गा की महाआरती, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खीर-पूड़ी व आम का प्रसाद

सहपाठी का न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल : मारपीट और लूटपाट, दो किशोर गिरफ्तार!