सहपाठी का न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल : मारपीट और लूटपाट, दो किशोर गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>फुलवारीशरीफ में स्कूल के दो छात्रों द्वारा अपने ही सहपाठी को बुलाकर मारपीट करने&comma; उसका न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और लूटपाट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है&period; पीड़ित छात्र की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित किशोरों को गिरफ्तार कर लिया&period; उनके पास से बरामद मोबाइल फोन में पीड़ित का न्यूड वीडियो भी मिला है&period; दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद न्यायिक हिरास्त में भेज दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसडीपीओ-1 फुलवारीशरीफ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि 3 जुलाई को बिड़ला कॉलोनी निवासी एक महिला ने फुलवारीशरीफ थाना में आवेदन देकर बताया कि उसके पुत्र अभिनव उत्कर्ष को उसके स्कूल के दो छात्र आनंद श्रीनाथ एवं वैभव कुमार ने बुलाया और उससे रुपये की मांग की&period; विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की&period; महिला ने आरोप लगाया कि दोनों ने उसके बेटे का न्यूड वीडियो बनाकर उसे रेलवे ट्रैक पर छोड़ दिया&period; इस दौरान पीड़ित के मोबाइल से ऑनलाइन 4&comma;000 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए तथा उसकी सोने की चेन और बैडमिंटन रैकेट भी छीन लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसडीपीओ ने बताया कि महिला के आवेदन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को पकड़ लिया गया&period; उनके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन की जांच में पीड़ित छात्र का न्यूड वीडियो मिला है&period; पूछताछ के बाद दोनों किशोरों को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरास्त में भेज दिया गया है&period; पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

आपसी समन्वय एवं सहयोग से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न करावें चुनाव

‘सुधा’ को बनाएंगे अंतर्राष्ट्रीय ब्रांड, नालंदा में दही-लस्सी प्लांट का शिलान्यास

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या राम मंदिर दान गबन की जांच में फोरेंसिक ऑडिटर शामिल करने के दिए निर्देश